कौन हैं सुभाष यादव? जिनके लिए खुद कोडरमा में वोट मांग रहे हैं लालू यादव, कहा- ये तो घर का आदमी है

koderma Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार कोडरमा निर्वाचन क्षेत्र भी सुर्खियों में है। कोडरमा सीट पर इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सुभाष यादव को टिकट दिया है। सुभाष यादव के लिए वोट मांगने खुद बीमार लालू प्रसाद यादव वोट मांगने कोडरमा पहुंचे हुए थे।

लालू प्रासद यादव इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अपनी बेटियां मीसा बारती और रोहिणी आचार्य के चुनाव प्रचार में शामिल हुए थे। उस दौरान कहा गया था कि उनका स्वास्थ्य खराब है। अब ऐसे में खराब स्वास्थ्य के बावजूद लालू यादव सुभाष यादव के लिए कोडरमा में सिर्फ वोट मांगने ही नहीं पहुंचे थे बल्कि जनसभा को भी संबोधित किया।

koderma Election 2024

ये भी पढ़ें- Jharkhand Lok Sabha Chunav: झारखंड की 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, क्या है हजारीबाग, कोडरमा और चतरा का समीकरण?

लालू यादव ने इस दौरान कहा कि ''सुभाष यादव तो घर का आदमी है। काफी ठोंक-ठेठा कर उसे उम्मीदवार बनाया है।'' इसके बाद लोगों में ये जानने की उत्सुकता है कि आखिर ये सुभाष यादव कौन हैं, जिनके लिए लालू यादव खुद बीमारी की हालत में पसीना बहा रहे हैं?

ये भी पढ़ें- 'सुरक्षा UP में देखिए, बहन-बेटियों को हाथ लगाने वालों का राम नाम सत्य हो जाता है', झारखंड में गरजे CM योगी

Who is Subhash Yadav: कौन हैं सुभाष यादव?

  • कोडरमा से आरजेडी के उम्मीदवार सुभाष यादव की छवि दागदार और बालू माफिया की रही है। इस सिलसिले में सुभाष यादव हाल ही में जेल से छुटे हैं। नामांकन के वक्त तो जेल में ही थे।
  • सुभाष यादव फिलहाल चुनाव प्रचार के लिए चार दिन का पैरोल मिला है। सुभाष यादव फिलहाल पटना के बेऊर जेल में बंद है। उन्होंने जेल से ही पुलिस हिरासत में कोडरमा आकर नामांकन दाखिल किया था।
  • सुभाष यादव को आरजेडी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भी अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे।
  • सुभाष यादव को मार्च 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके ठिकानों पर छापेमारी कर 150 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया था। सुभाष यादव के घर के 2 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए थे।
  • सुभाष यादव के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में कई तरह के मामले दर्ज हैं। सुभाष यादव लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+