खूंटीः दो लड़कियों से चार युवकों ने किया गैंगरेप, बीच सड़क पर आधी रात को छोड़ गए

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां दो लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया है। चार युवकों ने चाकू की नोक पर युवतियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद मंगलवार की रात दो बजे सड़क पर उन्हें छोड़कर फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पुलिस स्टेशन पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस को दिये गए बयान में दोनों युवतियों ने बताया कि माहिल गांव के रहने वाले राहुल, सूरज, अजित और एक अज्ञात ने इन दोनों को मंगलवार की दोपहर को खूंटी जिले के नेताजी चौक से उठाया।

khunti four man did misdeed with two girl

पूरे दिन दोनों को चारों लड़के अलग-अलग जगह घुमाते रहे। फिर शाम को मुरहू के माहिल गांव स्थित एक राजकीय मध्य विद्यालय के कैंपस में लेकर चले गए। वहीं चारों ने बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद धमकी देते हुए दोनों को रात के दो बजे बीच सड़क पर इट्ठे गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। सुबह के वक्त गांव वालों की मदद से दोनों ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही हेडक्वार्टर डीएसपी जयदीप लकड़ा,मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, महिला थाना प्रभारी, दुलारमनी किड़ो घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एक पीड़िता जहां 21 वर्ष की है तो दूसरी नाबालिग है। पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+