JPSC Topper Shalini: क्या है JPSC घोटाला? CBI जांच के बीच आरोपी टॉपर शालिनी विजय का मां और भाई के साथ शव बरामद
JPSC Topper Shalini: झारखंड लोक सेवा आयोग(JPSC) की पहली महिला टॉपर शालिनी विजय अपने भाई और मां के साथ मृत पाई गई। बता दें कि तीनों का शव शालिनी के भाई और केंद्रीय उत्पाद शुल्क और जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त मनीष विजय के कोच्ची स्थित आवास से बरामद हुई।

CBI जांच के घेरे में थी शालिनी
झारखंड सरकार में अधिकारी शालिनी विजय साल 2020 से ही छुट्टी पर चल रही थीं। मूल से झारखंड का रहने वाला शालिनी विजय का परिवार इस वक्त केरल में रह रहा था।
बता दें कि, परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में शालिनी जांच के घेरे में थी। इस मामले की जांच CBI कर रही है। इसी को लेकर वो परेशान चल रही थी।
मां, भाई के साथ शव बरामद
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क के अतिरिक्त आयुक्त मनीष चार की छुट्टी पर थे। छुट्टी ख्त्म होने के बाद भी जब वह काम पर नहीं लौटे तो मनीष के दोस्त उनके घर पहुंचे। तो घर बंद था और बदबू आ रही थी।जिसके बाद घर खोला गया तो अंदर तीनों का शव मिला।
मामले की जांच जारी
वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शव के पास से एक डायरी मिला है, जिसमें कुछ दस्तावेज उसकी छोटी बहन को सौंपने के निर्देश दिया गया था, जो इस समय दुबई में है।
क्या है JPSC घोटाला?
बता दें कि, साल 2003 में JPSC की पहली संयुक्त परीक्षा हुई थी। जिसमें 62 लोग चुने गए थे। जिसमें शालिनी विजय पहला स्थान हासिल की थी। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरु हुई।
जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को चुनौती दी थी उनलोगों का मानना था कि, परीक्षा में पैसे का खेल हुआ है। इस मामले की लंबी जांच चली। फिर साल 2022 में झारखंड हाईकोर्ट ने मामले को CBI को सौंप दिया। मामले में शालिनी समेत 70 से ज्यादा लोगों के ऊपर CBI की जांच चल रही थी। इसी मामले में CBI उनसे पूछताछ करने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही उनका मृत शरीर पाया गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications