'पाई- पाई लौटा दें, वरना...', सहारा निवेशकों के भुगतान में देरी पर JMM ने BJP पर साधा निशाना
झारखंड विधानसभा चुनाव के झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत इंडिया गठबंधन में शामिल दल लगातार बीजेपी की केंद्र सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। राजधानी रांची के झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के पार्टी कैंप कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे एवं सहारा पीड़ित निवेशकों के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला।
जेएमएम के राष्ट्रीय महासचिव ने सहारा निवेशकों के इंवेस्टमेंट की राशि के भुगतान में देरी को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पैसा वापस नहीं मिलने से निवेशक आत्महत्या को मजबूर हैं। पांडे ने कहा कि सहकारिता मंत्री अमित शाह की यह जवाबदेही है कि वे यह सनिश्चित करें कि निवेशकों के निवेश राशि की पाई - पाई उन्हें वापस मिल सके।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने शनिवार को राजधानी रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सहारा निवेशकों के पैसों का भुगतान अब तक नहीं होना कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की विफलता है। उन्होने कहा, "भाजपा की ओर से एक विज्ञापन छपा था कि सहारा के निवेशकों का जल्द भुगतान कराया जाएगा। झारखंड के करीब डेढ़ करोड़ लोगों का लगभग बीस हजार करोड़ रूपये का सहारा में निवेश है और आज स्थिति यह है कि पैसा वापस नहीं मिलने से निवेशक आत्महत्या को मजबूर हैं।
प्रेस वार्ता में जेएमएम राष्ट्रीय महासचिव ने बीजेपी की जमकर खिंचाई की। उन्होंने सहारा निवेशकों के पैसा दिलाने में देरी पर कहा कि देश के सहकारिता मंत्री अमित शाह की जवाबदेही है कि वे ये सुनिश्चित करें कि निवेशकों की कुल निवेश राशि की पाई - पाई वापस हो, लेकिन वे आज राशि फिर से निवेशकों के पैसे लौटाने का वादा कर रहे हैं। पिछले दो कार्यकाल में बीजेपी ने ध्यान दिया और अब एक बार फिर से भाजपा जुमलेबाजी पर उतरी है।












Click it and Unblock the Notifications