लखीमपुरी खीरी की घटना को लेकर JMM ने कहा- ब्राह्मणों को खुश करने के लिए दोषियों पर नहीं हो रही है कार्रवाई

रांची। देश भर में तल रहे किसान आंदोलन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ( जेएमएम ) ने अपना समर्थन दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए दर्दनाक घटना को लेकर भी जेएमएम ने बड़ा बयान दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों को जिस तरीके से भी सहयोग की जरूरत होगी, पार्टी करेगी।

jmm statement on lakhimpur kheri incident

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लखीमपुर में किसानों को सोची-समझी साजिश के तहत कुचला गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के आह्वान को उनके बेटे आशीष मिश्र ने अपनी गाड़ी से कुचलकर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण वोट को खुश करने के लिए मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दोनों पिता-पुत्र पर कार्रवाई नहीं की गई है।

जेएमएम के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा की तरफ से यूपी में निरंकुशता का परिचय दिया जा रहा है। वह भयावह है। वहां न लोकतंत्र है और न कानून का राज। वहां मनुवाद का राज है। यह मनुवादी सोच है। इस सोच के दोत्तक देश के पीएम और गृह मंत्री हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष के नेताओं को रोका गया। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। संघीय व्यवस्था का उल्लंघन किया गया। दो-दो राज्य के सीएमको हेलिकॉप्टर को लखनऊ में उतरने की अनुमति नहीं दी गई।

सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने कहा कि 24 घंटे बाद भी UP के CM की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। गृह राज्य मंत्री की तरफ से कहा गया कि वो किसान आतंकवादी और खालिस्तानी थे। किसानों के 10 महीने से ऊपर संगठित आंदोलनकारियों से वार्ता की जगह आप उसे खालिस्तानी, आतंकी, नक्सली कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि BJP के शासन के खिलाफ कोई एक शब्द नहीं बोल सकता है। नहीं तो उन्हें पाकिस्तान, खालिस्तान और तालिबान के पास भेजने के लिए कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+