झारखंड विधानसभा में बोलते हुए भावुक हुए JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रम, CM हेमंत सोरेन को ठहराया दोषी

झारखंड विधानसभा में बोलते हुए भावुक हुए JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रम, CM हेमंत सोरेन को ठहराया दोषी

रांची, 25 मार्च: सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक लोबिन हेम्ब्रम अपनी ही हेमेंत सोरेन सरकार से खफा है। लोबिन हेम्ब्रम ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को मुश्किल में डाल दिया और कुछ वादे पूरे नहीं करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को दोषी ठहराया है। झारखंड विधानसभा में अपनी बात रखते हुए शुक्रवार (25 मार्च) को विधायक लोबिन हेम्ब्रम भावुक भी हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने झारखंड विधानसभा में कुछ वादे पूरे नहीं करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को दोषी ठहराया है।

Lobin Hembrom

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, ''वे (सीएम हेमंत सोरेन) मुझे कभी बोलने का समय नहीं देते, मैंने केवल एक बार मुख्य बजट के दौरान बात की है। यह पीड़ादायक है। मुझे उम्मीद थी कि सीएम मुझे मौका देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया... झारखंड में लोग रोजाना विरोध कर रहे हैं, मुझे उनके लिए बोलना है।''

पहले भी सरकार के खिलाफ बोल चुके हैं लोबिन हेम्ब्रम

Recommended Video

    Jharkhand विधानसभा में भावुक हुए JMM MLA Lobin Hembrom, Hemant Soren पर ये आरोप | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि पहले भी लोबिन हेम्ब्रम अपनी सरकार के खिलाफ बोल चुके हैं। मार्च 2021 में विधानसभा बजट सत्र में लोबिन हेम्ब्रम ने विधानसभा के मेन गेट पर धरना दिया था। मीडिया से बात करते हुए जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने उस वक्त कहा था कि गोड्डा जिले में साल 2019 में 26 आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का ग्राम सभा के माध्यम से चुना गया था लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद उनका गठन नहीं किया गया है।

    इसके अलावा दिसंबर 2021 में लोबिन हेम्ब्रम ने सदन में कहा था कि शिबू सोरेन ने आजीवन नशा मुक्ति के लिए काम किया लेकिन हेमंत सोरेन सरकार शराब बिकवाने का काम कर रही है, जो बेहद शर्मनाक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+