झारखंड: सीएम सोरेन के समर्थन में सड़कों पर उतरे आदिवासी, कड़ड़ाती ठंड में कपड़ा उतारकर किया प्रदर्शन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में आदिवासी संगठनों ने शुक्रवार को रांची के सामने मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। आदिवासी समुदाय के लोग सुबह मोरहाबादी मैदान में जुटे इसके बाद हाथों में हेमंत सोरेन की फोटो और तीर धनुष और सरना झंडा लेकर राजभवन पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया।

हेमंत सोरेन के समर्थन में सड़कों पर आदिवासी महिलाएं भी उतरी और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। केंद्र सरकार होश में आओ लिखी तख्तियां हाथ में लेकर आदिवासी लोगों ने प्रदर्शन किया।
आदिवासी समुदाय के शख्स ने इस कड़कड़ाती ठंड में नंगे बदल विरोध प्रदर्शन किया। उसने अपने शरीर पर लिखा था 'हेमंत हैं तो हिम्मत" है।
हेमंत सोरेन के समर्थन में उतरे आदिवासी संगठनों ने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ईडी बिना किसी वजह के परेशान कर रही है।
बता दें झारखंड मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरन से प्रवर्तन निदेशालय जमीन की खरीद बिक्री मामले में शनिवार को पूछताछ करने के लिए उनके कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचने वाली है। ईडी द्वारा भेजे गए समन पर सीएम सोरेन ने कहा था कि उनके सीएम आवास पर आ सकते हैं। सीएम सोरेन ने ईडी को पूछताछ के लिए 20 जनवरी का समय दिया है।












Click it and Unblock the Notifications