झारखंड: आपकी सरकार आपके द्वार, पहला चरण सफल, 1 नवंबर से दूसरा चरण शुरू होगा

झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के इस साल की पहली चरण की सफलता के बाद 1 नवंबर से इसका दूसरा चरण भी शुरू होने जा रहा है। 12 अक्टूबर से चले पहले चरण को काफी सफलता मिली है और इसके तहत 20 लाख से ज्यादा आवेदन सरकार को प्राप्त हुए थे, जिनमें आधे से ज्यादा का निपटारा भी कर दिया गया था। कार्यक्रम की सफलता इस बात में ही झलकती है कि शिविरों में पहुंचने वाले लोगों के चेहरों पर मुस्कान झलकती रहती है और उन्हें अपना हक प्राप्त होने का एहसास होता है।

jharkhand-sarkar-aapke-dwar-second-phase-will-start-from-november-1

1 नवंबर, 2022 से दूसरा चरण शुरू होगा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार की ओर से चलाई जा रही 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर तक चलाया गया। इस दौरान 22 तारीख तक कुल 20,30,312 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 10,21,791 का निष्पादन किया जा चुका था। जबकि, कुल 10,08, 521 आवेदन प्रक्रियाधीन थे। अब 1 नवंबर, 2022 से इस कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है, जो 14 नवंबर तक चलेगा।

12 अक्टूबर से पहला चरण शुरू हुआ था
दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरू से ही यह स्पष्ट कर रखा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहंचना चाहिए। इसी को देखते हुए पिछले साल भगवान बिरसा मुंडा की जंयती के मौके पर राज्य सरकार ने 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम लॉन्च किया था। पहले इस योजना का लाभ 35 लाख से ज्यादा लोगों को मिल चुका था। लेकिन, जो लोग किसी वजह से इसके लाभ से वंचित रह गए, उनके लिए इस महीने से यह योजना दोबारा शुरू की गई है।

14 नवंबर तक पंचायतों में लगाई जाएगी शिविर
इसके तहत अगले 14 नवंबर तक सरकार सभी पंचायतों तक जाएगी, ताकि जो लोग अभी भी छूट गए हैं, वह इसका लाभ अवश्य प्राप्त कर सकें। राज्य के सीएम सोरेन का जनप्रतिनिधियों से आग्रह रहा है कि वह इसमें आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने में सहयोग दें। इस कार्यक्रम के तहत सरकार पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाती है, ताकि वह अपनी आवश्यकता के अनुसार चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+