रांचीः झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आया हार्ट अटैक, सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे रिम्स

रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अचानक तबीयत खराब हो गई है। आनन-फानन में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें घर में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद रिम्स में भर्ती कराया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के हार्ट अटैक की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स पहुंचकर उनका हालचाल लिया है।

jharkhand ranchi riims bjp state president heart attack

रिम्स के चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। डॉक्टरों के मुताबिक कंप्लीट हार्ट ब्लॉक और राइट आर्टरी ब्लॉक के चलते दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक आया। अटैक के चलते दिल की धड़कन धीमी हो गई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बेहोशी की हालत में रिम्स लाया गया। दीपक प्रकाश का रिम्स के कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशलिटी विभाग में इलाज जारी है। उनके इलाज के दौरान डॉ प्रकाश, डॉ प्रशांत, डॉ अंशुल और डॉ नितेश, चार डॉक्टरों की टीम ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी दीपक प्रकाश की तबीयत बिगड़ने पर चिंता जताई है। उन्होंने रिम्स निदेशक से बात कर दीपक प्रकाश के स्वास्थ्य बारे में जानकारी ली। पूर्व सीएम ने बताया कि फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष का ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन स्थिति स्थिर है। रघुवर दास ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हार्ट अटैक आने से कुछ मिनट पहले दीपक प्रकाश ने विशाखापट्टनम हादसे को लेकर ट्वीट किया था।

ट्वीट के जरिये उन्होंने लिखा कि विशाखापट्टनम के एक पॉलीमर प्लांट में सुबह अचानक केमिकल गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया है। केन्द्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु सबको जल्द स्वस्थ करें।

बता दें कि लक्ष्मण गिलुवा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दीपक प्रकाश को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। एबीवीपी से अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले दीपक प्रकाश प्रदेश बीजेपी में उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदों पर रहे चुके हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए वे बीजेपी के उम्मीदवार भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+