'हम उन लोगों में नहीं, जो पैसे में बिकते हों', CM हेमंत सोरेन ने बिना नाम लिए बागी चम्पाई पर किया हमला
Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंक्षी हेमंत सोरेन ने बिना नाम लिए बगावती नेताओं पर हमला किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने 'आपकी योजना-आपकी सरकार' कार्यक्रम में विपक्षी पार्टी भाजपा पर नेताओं को पैसे से खरीदने का भी आरोप लगाया है। सीएम सोरेन ने कहा है कि वह पैसों से बिकने वाले लोगों में से नहीं है।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''हम झारखंडी युवा हितैषी नियोजन नीति बनाते हैं तो विपक्ष के लोग कोर्ट में चुनौती देकर असंवैधानिक घोषित करा देते हैं। यही कानून जब उनके राज्य में बनता है तो वह संवैधानिक घोषित हो जाता है। वर्षों से इन लोगों ने आदिवासी, दलित, पिछड़ो और अल्पसंख्यकों का शोषण किया है।''

ये भी पढ़ें- 'चम्पाई के लिए सिर्फ सोरेन सरनेम नहीं था काफी', अब झारखंड CM पद से हटाए जाने की बड़ी वजह आई सामने!
CM हेमंत सोरेन बोले- BJP वाले मेरे विधायकों के पीछे भी पड़े हुए हैं
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''लोकतंत्र में जो सरकार बनती है उसे जनता चुनती है, लेकिन विपक्षियों को आपसे मतलब नहीं है। किसी और की सरकार बने तो ये पूरी सरकार खरीद लेते हैं। ये लोग तो मेरे विधायकों के पीछे भी पड़े हुए हैं लेकिन हम लोग उन लोगों में से नहीं जो पैसे में बिकते हों। हम लोग भगवान बिरसा मुंडा के वंशज है और सामने से जीत कर आगे बढ़ते हैं।''
सीएम हेमंत सोरेन का ये इशारा जेएमएम छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले चम्पाई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम की ओर था। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: चम्पाई सोरेन का JMM से Exit मतलब बीजेपी की सत्ता में एंट्री? हेमंत को कैसे पहुंचाएंगे नुकसान
सीएम हेमंत सोरेन बोले, ''आपकी योजना, आपके द्वार आकर आपका दरवाजा खटखटा रहा है। इस अवसर का आप सभी लाभ उठाइए और सरकार की योजनाओं से जुड़कर उसका लाभ लीजिए। आपसे आग्रह है बिचौलियों के चक्कर में ना पड़े। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को भी आदेश दिया जा चुका है कि अगर किसी वृद्ध और जरूरतमंद का पेंशन स्वीकृत नहीं हुआ तो उनकी तनख्वाह भी रुकेगी और नौकरी भी रुकेगी।''
हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना के तहत फॉर्म भरने की अपील की
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''अब राज्य में 18-20 साल की बहन-बेटियां भी मंईयां सम्मान योजना के तहत फार्म भर सकती हैं। यह कानून में आते ही आपको सम्मान राशि भी प्राप्त हो जाएगी। आपका यह भाई, आपके साथ है, आपकी हर तकलीफ को दूर करने के लिए। जितना आप लोगों के लिए मैं काम करता हूं, तो हमारे विपक्षी उतना ही मेरे पीछे काटने को दौड़ते हैं। जब वह मुझे काट नहीं सके तो मुझे जेल में डाल दिया। यह तो आपका आशीर्वाद था, यहां के बुजुर्गों का आशीर्वाद था कि मैं फिर से आपके बीच आकर खड़ा हूं।''
CM हेमंत सोरेन ने कहा- भाजपा के लोगों को गांव में घुसने नहीं देना है
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''सम्मान योजना हमने शुरू किया और इन लोगों ने कोर्ट में जाकर मामला दायर कर दिया। इधर का ही कोई व्यक्ति है, ये भाजपा के लोग हैं ताकि आपको इस योजना के लाभ से वंचित किया जा सके। आप ऐसे लोगों को पहचान लें। अभी चुनाव आने वाला है, ऐसे लोगों को गांव में घुसने नहीं देना है। हमारी योजना को प्रभावित करने के लिए अलग-अलग उपाय ये विपक्ष के लोग निकालते रहते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications