झारखंड में एक परिवार के तीन लोगों के सिर किए धड़ से अलग, फिर अर्द्धनग्न शवों को जंगल में फेंका
Jharkhand News: सनसनीखेज हत्याकांड का मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) जिले से सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक परिवार के तीन लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई, उनके सिर धड़ से अलग करने के बाद शवों को जंगल में फेंक दिया गया था।
ऐसी आशंका है कि इन तीनों की हत्या जादू टोने के चक्कर में हुई है। फिलहाल, इस घटना के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, तीनों हत्याओं की जांच शुरू कर दी है। बता दें, यह भयावह घटना टेबो पुलिस स्टेशन के बंदगांव ब्लॉक में हुई। यह क्षेत्र नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ितों की पहचान 60 वर्षीय डुगुलु पूर्ति, उनकी 55 वर्षीय पत्नी सुकू होरो और उनकी 24 वर्षीय बेटी दासकिर पूर्ति के रूप में हुई है। यह सभी सियाकेल गांव के रहने वाले हैं। बता दें, ग्रामीण शुक्रवार 13 अक्टूबर की सुबह जंगल में लकड़ी और पत्ता लाने गए तो इस भयावह दृश्य को देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया और हत्याओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि यह डायन शिकार का मामला हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह तीनों हत्याएं किसी हंसिया जैसे धारदार हथियार से गला काटकर की गई है।
फिलहाल, पुलिस ने मृतकों के परिजनों को वारदात की जानकारी देकर तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह डायन बसाहि का मामला हो सकता है। हालांकि, मौके से मिले तथ्यों और मृतकों के परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आशंका है कि यह वारदात इनके किसी पड़ोसी ने ही अंजाम दिया होगा। इस घटना के बाद से गांव में दशहत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications