Jharkhand: जनरल कैटेगरी के डेढ़ लाख स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज़, मिलेगा सीएम स्पेशल स्कॉलरशिप का लाभ
झारखंड के जनरल कैटेगरी के डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सीएम स्पेशल स्कॉलरशिप योजना का मार्च महीने में लाभ मिलेगा।

Jharkhand News: जनरल कैटेगरी के डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर झारखंड से सामने आई है। यहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है और राज्य के 1,47,928 छात्र-छात्राओं का चयन भी कर लिया गया है। इन सभी स्टूडेंट्स को इसी महीने स्कॉलरशिप की राशि मिल जाएगी।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को निर्देश दे दिया है। इस स्पेशल स्कॉलरशिप योजना के तहत पहली से चौथी कक्षा तक 500 रुपये, पांचवी और 6वीं में पढ़ने वालों को 1 हजार, कक्षा 7 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को 1500 रुपए और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को 23 सौ रुपये मिलेंगे। खास बात यह है कि इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक, पहली से 12वीं में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति वित्तीय वर्ष 2022-23 से राज्य सरकार के द्वारा ऑनलाइन एप के माध्यम से दी जाएगी। इसमें अभी थोड़ा समय लगने की संभावना है।
Recommended Video

खबर के मुताबिक, छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस-डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है। जेईपीसी की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने कहा कि सभी जिलों को निर्देश भेजा गया है। जिलावार लक्ष्य के अनुसार छात्र-छात्राओं को कितनी राशि देनी है, इसके आंकड़े पीएफएमएस पोर्टल पर 10 मार्च तक अपलोड किए जाएंगे। जिलों को एक बार में ही आंकड़ों को अपलोड करने को कहा गया है, ताकि समय पर इसे पूरा किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications