Jharkhand News: सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद
झारखंड में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। इनमें से एक जवान शहीद हो गए।
एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया
चाईबासा पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। अस्पताल में एक जवान को मृत घोषित कर दिया गया।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज
मुठभेड़ पर आईजी ऑपरेशंस एवी होमकर ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य राज्य बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
माओवादी मिसिर बेसरा के खिलाफ मुठभेड़ शुरू
नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पिछले दो दिनों में हमें बड़ी सफलताएं भी मिली हैं। दो दिन पहले मुठभेड़ में नक्सलियों का एक बड़ा कैंप ध्वस्त हो गया था। यह मुठभेड़ मुख्य रूप से टॉप माओवादी मिसिर बेसरा के खिलाफ शुरू की गई थी।
वहीं, इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में 4 से 6 नक्सलियों के ढेर हो गए थे। जवानों और नक्सलियों के बीच चिंतागुफा के जंगलों में मुठभेड़ शुरू हुई थी। जिसमें नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा था।
अधिकारियों ने बताया था कि कम से कम चार से छह नक्सली या तो मारे गए थे या फिर गंभीर घायल हो गए, हालांकि घटनास्थल पर कोई शव नहीं मिला था। अधिकारियों के मुताबिक नक्सली घायल या मारे गए लोगों को जंगलों में खींचने में कामयाब रहे थे।
यह भी पढ़ें- झारखंड: चोरों ने ताला तोड़ चुरा लिए 40 किलो टमाटर, सब्जी विक्रेताओं ने विरोध में बंद रखीं दुकानें












Click it and Unblock the Notifications