झारखंड: चोरों ने ताला तोड़ चुरा लिए 40 किलो टमाटर, सब्जी विक्रेताओं ने विरोध में बंद रखीं दुकानें
आसमान छूती टमाटर की कीमतों ने लोगों को लाल कर दिया है। टमाटर इतनी महंगी हो गई है कि लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। लेकिन झारखंड से टमाटर को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। झारखंड में चोरों ने एक सब्जी बाजार में दुकानों से लगभग 40 किलोग्राम टमाटर चुरा लिए हैं।
यह घटना तब सामने आई जब सब्जी विक्रेताओं ने झारखंड के गुमला जिले के सदर बाजार पुलिस स्टेशन में गुमला के टांगरा सब्जी बाजार में स्थित 66 दुकानों में चोरी की शिकायत की।

सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि चोरों ने 66 दुकानों के ताले तोड़ दिए और 40 किलो टमाटर, 10 किलो अदरक, दो लाख रुपये की वजन मापने की मशीन, कुछ नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। गुमला के टेंगरा सब्जी बाजार के सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, उन्हें चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब वे काम करने के लिए बाजार आये।
टमाटर और अन्य कीमती सामान की चोरी के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।
बाद में घटना के बारे में मीडिया से बात करते हुए गुमटा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमने चोरी के बारे में सब्जी विक्रेता की लिखित शिकायत का संज्ञान लिया है और दोषियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय दिल्ली में टमाटर की कीमतें 250-260 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। 2 अगस्त को मदर डेयरी के सफल आउटलेट्स ने किचन स्टेपल को 259 रुपये प्रति किलो पर बेचा। सब्जियों के लिए एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडी आजादपुर मंडी में टमाटर खुदरा में 150-200 रुपये पर बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications