Jharkhand horror: बॉयफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर से बनाए शारीरिक संबध, फिर 50 टुकड़ों में काटकर फेंका

Jharkhand horror: दिल दहला देने वाली खबर झारखंड के खूंटी जिले से सामने आई है। यहां एक कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। यह वीभत्स घटना उस वक्त सामने आई जब 24 नवंबर को एक आवारा कुत्ते के पास मानव अवशेष मिले थे।

इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए खूंटी पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 25 वर्षीय नरेश भेंगरा के रूप में हुई है, जो जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोजोदाग गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि युवती, नरेश भेंगरा के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

Jharkhand Live-In Partner

मूल रूप से वह रांची की रहने वाली थी। नरेंशा का उसी गांव में ननिहाल भी था। ननिहाल आने-जाने के दौरान नरेश को युवती से प्रेम हो गया। ऐसे में कुछ दिनों के बाद युवती जोजोदाग आकर नरेश के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। पुलिस की मानें तो युवती काम करने के लिए तमिलनाडु के त्रिपुर चली गई और नरेश बेंगलुरु में काम करने लगा।

इसी दौरान नरेश का प्रेस संबंध एक अन्य युवकी के साथ हो गया। दोनों से एक बेटा भी हुआ। जब इस मामले की जानकारी युवती को लगी तो वह बेंगलुरु आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेश अपनी प्रेमिका को 8 नवंबर को लेकर जोजोदगा के लिए निकला। हालांकि, बीच में वह उसे गांव के पास ही भगवान पांज टोंगरी पर ले गया।

इस दौरान नरेश ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच, युवती ने नरेश से कहा कि जब तुम ‎दूसरी लड़की के साथ रह रहे हो, ‎तो मुझे मेरे गांव मालगो पहुंचा दो। साथ ही जो पैसे मैंने तुम्हें दिए हैं, उसे लौटा‎ दो।'‎ इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा‎ हो गया और आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो ‎बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करता‎ था। इसलिए उसे शव के टुकड़े करने ‎में कोई झिझक नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि नरेश से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और पूरी घटना बताई।

आरोपी नरेश भेंगरा ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका गांगी के अलावा वे एक दूसरी लड़की के संपर्क में आ गया था। इस दौरान उसकी पहली प्रेमिका दूसरी लड़की से उसके संबंध का विरोध कर रही थी। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया, "उसने महिला के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने की बात स्वीकार की और फिर उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया।"

माँ ने बेटी के सामान से की पहचान
शव के अंगों की खोज के बाद, पुलिस को जंगल में महिला का एक बैग मिला जिसमें उसका आधार कार्ड सहित अन्य सामान था। इन वस्तुओं की पहचान करने के लिए उसकी माँ को बुलाया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने‎ घटनास्थल से युवती की हत्या में‎ प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी, हंसुवा बरामद‎ किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+