झारखंडः झाड़-फूंक के शक में 65 साल के बुजुर्ग को भरी पंचायत में गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के सदर थानाक्षेत्र के सोहदाग गांव में झाड़-फूंक के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीट कर निर्ममता से हत्या कर दी गई। दरअसल, एक सप्ताह पहले गांव के ही विजय भगत नाम के युवक की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के भाई सुखपाल भगत ने आरोप लगाया कि बखराज भगत के झाड़-फूंक के चलते ही उसकी भाई की मौत हुई। इसी बात को लेकर बीते गत मंगलवार की शाम को गांव में पंचायत बुलाई गई। जहां बखराज को विजय की मौत का जिम्मेदार मानते हुए ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

jharkhand latehar villager killed old man during panchayat

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बखराज भगत को पंचायत में उसके घर से बुलाया गया। जहां उसके दोनों हाथ को पीछे की तरफ बांधकर उसे बिठा दिया गया। इसके बाद पंचायत में मौजूद लोगों ने उसे दोषी करार देते हुए लाठी-डंडों से तबतक पीटा जबतक बखराज बेहोश नहीं हो गया। ग्रामीण बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर वहां से चले गये। बाद में वहीं उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के डर से मृतक बखराज के परिजन मौके पर नहीं गये. रात में जब इस घटना की जानकारी पंचायत समिति के सदस्य कलीम अंसारी को मिली, तो वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तबतक बखराज की मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी सुनील उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+