झारखंडः शादी से पहले भाग गई दुल्हन तो दूल्हे ने साली के सामने रख दी ये शर्त फिर मच गया हड़कंप

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के तरवाडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारात दरवाजे पर पहुंची तो दुल्हन लापता हो गई। इसके बाद जब दुल्हन की खोजबीन शुरू की गई तो उसका कुछ भी पता नहीं लगा। इसी दौरान दुल्हन का पिता भी गायब हो गया, जिससे मामला और गर्मा गया। बाराती पक्ष शादी करके जाने की जिद पर अड़ गए। इसके लिए फरार दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी कराने का भी प्रस्ताव दिया लेकिन लड़की पक्ष वाले नहीं माने।

रात भर दुल्हन की हुई खोजबीन लेकिन नहीं मिली कोई खबर

रात भर दुल्हन की हुई खोजबीन लेकिन नहीं मिली कोई खबर

जिले के हेरहंज प्रखंड के नवादा के रहने वाले स्वर्गीय बनवारी के तीसरे बेटे जोगेंद्र उरांव की 6 मार्च को तरवाडीह गांव के सीताराम की बेटी सुषमा से शादी तय थी। लेकिन जब बारात दरवाजे पर तय समय के मुताबिक पहुंची तो दुल्हन गायब हो गई है। रात भर दुल्हन को ढूंढने का सिलसिला चलता रहा। लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका, दूसरे दिन शनिवार को सुषमा के पिता भी घर से गायब हो गए।

दुल्हन की छोटी बहन से शादी कराने की जिद्द पर अड़े

दुल्हन की छोटी बहन से शादी कराने की जिद्द पर अड़े

घर में बची सिर्फ सुषमा की छोटी बहन सुष्मिता और उसकी मां शालमुनी देवी। बारात में आए लोग और स्थानीय ग्रामीणों के बीच काफी देर तक आपसी विचार विमर्श चलता रहा। इसके बाद बराती पक्ष के लोगों ने कहा कि सुषमा की छोटी बहन से ही दूल्हे का विवाह कर उसे विदा कर दिया जाए। लेकिन इस बात पर भी सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मामले की सूचना प्रशासन के साथ पुलिस को दी गई।

दूल्हे पक्ष के लोगों ने मांगे खर्च के पैसे

दूल्हे पक्ष के लोगों ने मांगे खर्च के पैसे

दूल्हा जोगेंद्र के चाचा विजय उरांव ने जानकारी देते हुए कहा कि हमलोगों ने सर्वसम्मति से विवाह की तिथि निर्धारित की थी। विवाह में किसी तरह के दहेज की रकम नहीं लग गई थी। लेकिन बरात लेकर गांव आने पर पता चला कि दुल्हन ही गायब हो गई। हमलोगों ने पूरी रात जागकर इंतजार किया। लेकिन लड़की नहीं आई तो हमने जायज तरीके से कहा कि बरात लेकर आने में अब तक डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम खर्च हुई है।

पुलिस की कर दी गई तैनाती

पुलिस की कर दी गई तैनाती

दुल्हन की मां शालमुनी देवी ने कहा कि हमारी बेटी कहां गायब हो गई कोई पता ही नहीं चल पा रहा है। बरात आकर टिकी हुई है इसका अफसोस है। बराती छोटी बेटी से शादी या डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। लड़की के पिता भी कहीं चले गए हैं। हमारी समझ में नहीं आ रहा है कि अब क्या किया जाए। थानेदार अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की सूचना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। दोनों पक्षों में विवाद न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+