शर्मनाकः आग से झुलसे बच्चे को अस्पताल में तपती जमीन पर लिटाकर किया इलाज
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के कोल्हान इलाके में स्थित एमजीएम अस्पताल से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसको देखकर हर कोई हैरान है। इस तस्वीर में एक बच्चा दिख रहा, जिसे जमीन पर लेटा कर उसका इलाज किया जा रहा है। यह घटना बीते मंगलवार की है। तपती जमीन पर आग से झुलसे बच्चे को लिटाकर मां पंखा झेलती नजर आई। हालांकि इस दौरान उस बच्चे के आसपास से कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी गुजरे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।

एमजीएम अस्पताल अपने कारनामों को लेकर हमेशा विवादों में रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर का रहने वाला बच्चा घर में खाना बनने के दौरान चूल्हे की आग से बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में बच्चे को उसके परिजन अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में बच्चे को भर्ती कर बर्न वार्ड भेजा गया। लेकिन वार्ड में बेड खाली न होने पर बच्चे को बाहर रखने के लिए कह दिया गया। इसलिए मां ने बच्चे को जमीन पर लिटा दिया और गर्मी से राहत देने के लिए पंखे से हवा देने लगी।
वहीं इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि बर्न वार्ड में केवल 20 बेड हैं और पहले 24 मरीजों का इलाज वार्ड में चल रहा है। फिर भी इस बच्चे को जमीन पर लिटाकर ही इलाज किया गया। एडमिट होने के बाद बच्चे को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में तमाम कमियों के बाद भी मरीजों को इलाज दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications