दूसरी लड़की के चक्कर में पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने लगाए आरोप

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चुंदरी गांव में पत्नी ने पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी सुरचना कुमारी के बयान के आधार पर हत्यारोपित पति समीर उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि दो साल पूर्व समीर और सुरचना ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से उनके बीच सही नहीं चल रहा था। पत्नी सुरचना के अनुसार दूसरी लड़की के चक्कर में फंसकर समीर ने अपने बेटे की हत्या कर दी।

दो दिन पहले ही पति को समझाकर लाई थी पत्नी

दो दिन पहले ही पति को समझाकर लाई थी पत्नी

पत्नी सुरचना ने बताया कि शादी के बाद उसका पति कमाने के लिए हिमाचल चला गया था। एक साल पहले वो गांव वापस आ गया और वहीं रहने लगा। इसके बाद उसके पति समीर का दूसरी लड़की के साथ चक्कर हो गया। उसने बताया कि उसका पति एक महीने से घर के बदले दूसरी लड़की के साथ घाघरा इलाके में रहता है। सुरचना के मुताबिक दो दिन पहले ही वह समीर को समझा-बुझाकर घर लाई थी। लेकिन घर पहुंचने पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

पत्नी ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप

पत्नी ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप

शुक्रवार की सुबह जब सुरचना अपने सास-ससुर के साथ खेत चली गई तो घर में उसका पति समीर, उसकी बहन सुनीता और उसका बेटा था। लेकिन जब वह घर लौटी दो देखा कि उसका बच्चा मृत पड़ा हुआ है। सुरचना के मुताबिक उस लड़की से शादी करने के चक्कर में समीर ने अपने बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने हत्यारोपित पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्यारोपित पति को किया गिरफ्तार

वारदात की जानकारी मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घाघरा थानाप्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने कहा कि पत्नी ने पति पर 9 महीने के बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. केस दर्जकर आगे की छानबीन की जा रही है। आरोपी समीर ने पत्नी के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उसने हत्या नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+