Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jobs In Jharkhand: झारखंड में सरकारी नौकरियों में बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 48,000 पद, जानें हर डिटेल

Jharkhand Govt Jobs: झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही झारखंड में सरकारी नौकरियों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। झारखंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं और महिलाओं के लिए बंपर नौकरियों की घोषणा कर दी है। सीएम हेमंत सोरेन ने 48,000 पद भरे जाने की बात कही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं का सपना पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस दौरान कहा कि 48,000 पदों पर जल्द ही भर्ती निकालने का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कई सरकारी विभागों में पदों को भरने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 46,000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं।

Jharkhand Govt Jobs

वहीं 5,000 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। बाकी अन्य पदों को भी भरने के लिए काम किया जा रहा है। जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम इन पदों पर महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देंगे।

सीएम हेमंत सोरेन बोले- 28 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति आखिरी फेज में है

सीएम सोरेन ने कहा, राज्य में नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए हम तीव्र तरीके से काम कर रहे हैं और 48 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी गई है, जिसमें से 46 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन पहले ही जारी कर दिया गया है। इसमें से 5 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं 28 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई आखिरी चरण में है।

उन्होंने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 11वीं-13वीं सेवा परीक्षा की प्रक्रिया भी आखिरी चरण में है। जल्द ही 342 पदों पर नियुक्ति के लिए नतीजे जारी किए जाएंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश में है कि नियुक्तियों में झारखंड वासियों को उनका अधिकार मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+