झारखंडः प्रेमी के साथ मेला देखने गई महिला से गैंगरेप, पति ने अपनाने से किया इनकार

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में हुए गैंगरेप पीड़िता को अब उसके पति और ससुराल वालों ने अपनाने से इनकार कर दिया है। जिस कारण पीड़िता पिछले तीन दिन से महिला थाने में रह रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले पीड़िता के साथ कल्याणपुर पेट्रोल पंप के पास गैंगरेप हुआ था। इस घटना के बारे में जब पीड़िता ने पति को बताया को उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

महिला के प्रेमी को लेकर बैठ चुकी है पंचायत

महिला के प्रेमी को लेकर बैठ चुकी है पंचायत

इसके बाद पीड़िता ने गढ़वा महिला थाना पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने उसके पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पीड़िता को अपनाने से इनकार कर दिया। ससुराल वालों का कहना है कि पीड़िता का गांव के ही विनोद पासवान के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर कुछ दिन पहले ही गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचों के फैसले पर महिला को एक बार माफ कर अपनाया गया।

प्रेमी के साथ महिला गई थी मेला देखने

प्रेमी के साथ महिला गई थी मेला देखने

लेकिन तीन दिन पहले फिर से अपने प्रेमी के साथ मेला देखने चली गई थी। मेले से लौटने के दौरान कल्याणपुर जंगल में तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसलिए अब वह महिला को नहीं अपनाएगा उसे अपने प्रेमी के साथ रहना होगा। पुलिस ने गैंगरेप मामले में दो आरोपित विनोद पासवान और शोएब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया ।

पति ने अपनाने से किया इनकार

पति ने अपनाने से किया इनकार

इसके बाद तीसरा आरोपी असलम अंसारी ने सरेंडर कर दिया। जबकि चौथे आरोपित की खोजबीन जारी है। गैंगरेप पीड़िता के पति का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं उनको अपना लेगा। लेकिन अब अपनी पत्नी को स्वीकार नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+