Jharkhand Exit Poll: झारखंड में हेमंत सोरेन फिर से कर सकते हैं सत्ता में वापसी? BJP को इन 2 एग्जिट पोल से झटका
Jharkhand Exit Poll Result 2024: झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान खत्म हो चुके हैं। झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर की शाम पांच बजे खत्म हुआ। जिसके बाद एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। झारखंड एग्जिट पोल के ज्यादातर सर्वे में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलते दिख रही है। वहीं बस दो ऐसे एग्जिट पोल ऐसे हैं, जिन्होंने अनुमान लगाया है कि हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम की सत्ता में फिर से वापसी हो सकती है।
पोलस्टर्स जेवीसी, मैट्रिज और पीपल्स पल्स ने झारखंड में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि एक्सिस माई इंडिया और पी मार्क ने जेएमएम के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन को बहुमत दिया है।

झारखंड में ये एग्जिट पोल बनवा रहे हैं फिर से हेमंत सोरेन की सरकार!
Axis My India Exit Poll 2024: एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल
- भाजपा (NDA): 25 सीट
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 53 सीट
- अन्य: 3 सीट
P Marq Exit Poll 2024: पी मार्क एग्जिट पोल
- भाजपा (NDA): 31-40 सीट
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 37-47 सीट
- अन्य: 1-1 सीट
झारखंड के अन्य एग्जिट पोल में NDA को बढ़त
Matrize Exit Poll 2024: एबीपी - मैटराइज एग्जिट पोल 2024
- भाजपा (NDA): 42-47 सीट
- जेएमएम और कांग्रेस (INDIA): 25-30 सीट
- अन्य: 1-4 सीट
ये भी पढ़ें- Chanakya Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड में इस बार NDA? क्या कांग्रेस लगने वाला है झटका? जानें
People's Pulse Exit Poll 2024: पीपल्स पल्स एग्जिट पोल 2024
- भाजपा (NDA): 44-53 सीट
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 25-37 सीट
- अन्य: 5-9 सीट
Times Now-JVC Exit Poll 2024: टाइम्स नाउ-JVC एग्जिट पोल
- भाजपा (NDA): 40-44 सीट
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 30-40 सीट
- अन्य: 1-1 सीट
CHANAKYA STRATEGIES Exit Poll 2024
- भाजपा (NDA): 45 से 50 सीटें
- जेएमएम+कांग्रेस (INDIA): 35 से 38 सीटें
- अन्य: 3 से 5 सीटें












Click it and Unblock the Notifications