Chanakya Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड में इस बार NDA? क्या कांग्रेस लगने वाला है झटका? जानें
Chanakya Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक राज्य में 67.59% मतदान हुआ, जो चुनावी उत्साह को दिखा रहा है। अब चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स ने संभावित नतीजों की तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी है।
एग्जिट पोल्स के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में इस बार NDA (भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दल) को बढ़त मिल सकती है, जबकि, कांग्रेस गठबंधन इंडिया के लिए राह काफी कठिन नजर आ रही है। इस बार क्या राज्य में राजनीतिक हवाएं बदल रही हैं? आइए जानते हैं...

चाणक्य स्ट्रैटिटीड के एग्जिट पोल: NDA को बढ़त के संकेत
- NDA (भाजपा-आजसूप-एलजेपी-जेडी(यू))- 45-50 सीटें
- कांग्रेस गठबंधन (इंडिया)- 35-38 सीटें
- अन्य- 3-5 सीटें
गठबंधनों की स्थिति
NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस)
- बीजेपी
- आजसू पार्टी
- जेडी(यू)
- एलजेपी (रामविलास पासवान गुट)
इंडिया गठबंधन
- कांग्रेस
- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)
- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
- सीपीआई(एमएल)एल
अन्य दल और निर्दलीय
- इनमें शामिल हैं: बसपा, एनसीपी, सपा, एआईएमआईएम, झारखंड पार्टी, और निर्दलीय उम्मीदवार।
राजनीतिक समीकरण:
- राज्य में सत्ता पर कब्जा करने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 41 सीटें चाहिए।
- एग्जिट पोल्स में NDA को स्पष्ट बहुमत के करीब दिखाया गया है।
- कांग्रेस गठबंधन (इंडिया) की राह मुश्किल लग रही है, हालांकि झामुमो के जनाधार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
क्षेत्रीय प्रभाव:
- दुमका, गढ़वा, और लातेहार जैसे क्षेत्रों में कांग्रेस-झामुमो का मजबूत आधार है।
- रांची और जमशेदपुर जैसे शहरी इलाकों में भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications