Jharkhand Chunav: 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह वोट पड़े, तो BJP या JMM किसकी बजेगी बैंड?
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में बुधवार (13 नवंबर,2024) को पहले चरण में 81 में से 43 सीटों पर वोट डाले गए। इनमें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 28 में से 20 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जहां बीजेपी पिछले दो चुनावों से लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान का पैटर्न इस साल के लोकसभा चुनावों वाला ही रहा तो किसके साथ गेम होना तय है।
पहले चरण की 43 सीटों में 20 अनुसूचित जनजाति (ST) और 6 अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। इस दौर में 1.37 करोड़ मतदाताओं ने 683 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया है। इनमें 73 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिलीं सिर्फ 13 सीटें
2019 के विधानसभा चुनावों में इन 43 सीटों पर बीजेपी का प्रदर्शन बहुत ही फीका रहा था और इसी वजह से वह आखिरकार सत्ता से बेदखल हो गई थी। बीजेपी को इन 43 सीटों में से सिर्फ 13 सीटें ही मिली थीं और उसका वोट शेयर मात्र 33.4% रहा था।
महागठबंधन को मिली थी 26 सीटें
वहीं जेएमएम की अगुवाई वाला इंडिया ब्लॉक या महागठबंधन तब 43 में से 26 सीटें जीत गया था। सबसे ज्यादा जेएमएम को 17, कांग्रेस को 8 और आरजेडी को 1 सीट मिली थी। तब झारखंड मुक्ति मोर्चा का वोट शेयर 19% रहा था और कांग्रेस को 13.5% वोट मिले थे।
जेएमएम हर हाल में सत्ता में रहना चाहता है कायम
जेएमएम की अगुवाई वाला इंडिया ब्लॉक झारखंड में हर हाल में अपनी सत्ता कायम रखना चाहता है। इसके लिए उसने कई लोक-लुभावन योजनाएं चलाई हैं। आदिवासियों और उनके सम्मान से जुड़े भावनात्मक मुद्दे उठाए हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम से लेकर जातीय जनगणना वाले कार्ड तक चले गए हैं।
इंडिया ब्लॉक को बीजेपी और एनडीए से मिल रही है कड़ी चुनौती
लेकिन, हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद उत्साहित बीजेपी से मुकाबला करना सत्ताधारी गठबंधन के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। इसने बांग्लादेश घुसपैठिए और मुस्लिम तुष्टिकरण का मुद्दा उठाकर सत्ताधारी गठबंधन को सुरक्षात्मक खेलने को मजबूर कर रखा है। जेएमएम की चुनावी रेवड़ियों के बदले भाजपा ने भी इसी तरह के लोक-लुभावन वादे कर रखे हैं।
लोकसभा के चुनावों वाला वोटिंग पैटर्न रहा तो इंडिया ब्लॉक का खेल खत्म!
अगर 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों का विश्लेषण करें तो इन 43 विधानसभा सीटों में से बीजेपी या एनडीए को 26 सीटों पर बढ़त मिली थी। जबकि महागठबंधन या इंडिया ब्लॉक ने मात्र 17 सीटों पर ही बढ़त हासिल की थी। इसमें 12 पर जेएमएम और 5 पर कांग्रेस को बढ़त मिली।
वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी या एनडीए को आधे से ज्यादा यानी 50.3% वोट मिले। वहीं जेएमएम को 22.4% और कांग्रेस को 11.3% वोट हासिल हुए और आरजेडी ने 5.5% वोट जुटाए।
इस तरह से अगर विधानसभा चुनावों में इस साल के लोकसभा चुनावों वाला वोटिंग पैटर्न ही जारी रहा तो जेएमएम या इंडिया ब्लॉक की हालत पतली हो सकती है और बीजेपी की पांच साल बाद सत्ता में वापसी का सपना साकार हो सकता है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications