Jharkhand News: हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लेंगे शपथ, JMM के 6 और कांग्रेस के 4 बन सकते हैं मंत्री

Jharkhand Election Result 2024: हेमंत सोरेन की झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 56 सीटें जीत ली हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए 24 सीटों पर सिमट गई है। रिपोर्ट के मुताबिक हेमंत सोरेन 28 नवंबर मंगलवार को शपथ लेंगे।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज शाम 4 बजे रांची स्थित राजभवन जाएंगे और इस्तीफा देकर झारखंड में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आज इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक भी सीएम आवास में होगी। बैठक में हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुने जाएंगे।

Jharkhand Election Result 2024

पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि रविवार को शाम 4 बजे के आसपास हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की संभावना है।

जेएमएम के 6 और कांग्रेस 4 मंत्री बन सकते हैं मंत्री! नामों का नहीं हुआ अभी खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक जेएमएम के छह और कांग्रेस के चार मंत्री बन सकते हैं। हालांकि अभी तक नामों का खुलासा नहीं हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गठबंधन में 5 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला तय किया गया है। 2019 में इंडिया ब्लॉक ने 4 विधायक पर एक मंत्री बनाने का फॉर्मूला तय किया था।

हेमंत सोरेन 26 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सेमत इंडिया ब्लॉक के कई नेता शामिल हो सकते हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 रिजल्ट

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने 56 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसमें से जेएमएम 34, कांग्रेस 14, आरजेडी 6, CPI(ML)(L) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए ने 24 सीटें जीती हैं। जिसमें भाजपा ने 21 सीट, जनता दल (यूनाइटेड) ने एक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक और झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+