Exclusive:'हेमंत राज में सब अवैध, राहुल मांगे माफी', बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ से लेकर सरना धर्म पर क्या कहा?
Oneindia Exclusive: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने चुनाव से जुड़े सभी मुद्दे पर वनइंडिया को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे से लेकर राज्य में अवैझ कारोबार तक पर अपनी बात रखी।
बाबूलाल मरांडी ने झारखंड वासियों को झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती की बधाई दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''ये मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है क्योंकि इसी दिन मैं झारखंड का पहला मुख्यमंत्री बना था। और मुझे अवसर मिला, झारखंड के लोगों के लिए काम करने का। मैं आज के दिन सभी प्रदेश वासियों को अपनी ओर से बहुत-बहुत बधाई देता हूं।''

🔴 सवाल: झारखंड भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का रोडमैप क्या है? 2.90 लाख को सरकारी नौकरी, 5 लाख रोजगार सृजन? ये कैसे पूरा होगा?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''ये जो 2 लाख 87 हजार जो पोस्ट है, वो खाली पोस्ट है, सरकारी विभागों में, उसमें हमने कहा था कि एक साल के अंदर में, मान लीजिए आज 15 नवंबर है तो अगले 15 नवंबर 2025 तक, एक लाख वैकेंसी को भर देंगे। ये बिल्कुल पक्का है। उसके बाद जो रिक्त पद बचेंगे, उसको अगले 5 सालों में भरा जाएगा। लेकिन सरकारी इतने ही पदों में यहां की बेरोजगारी तो दूर नहीं होगी, इसलिए हमने कहा कि अगले पांच वर्षो में पांच लाख रोजगार सृजन करेंगे। मेरे दिमाग में विकास का एक ही मॉडल है, विकास के लिए जो पहली शर्त है वो है कानून व्यवस्था का ठीक होना, यानी भयमुक्त वातावरण प्रदेश में होना चाहिए। आज कहीं न कही कोई उद्यम है, वो झारखंड में निवेश करने से डरते हैं, जिनके पास पूंजी है, वो भी भागने की तैयारी में रहते हैं। इसलिए हमारा फोकस कानून व्यवस्था को ठीक करने पर रहेगा।''
🔴 सवाल: झारखंड में नकस्लवाद 2 साल में खत्म करेंगे? क्या लगता है अभी नकस्लवाद किन-किन इलाकों में है?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''अभी भी झारखंड में थोड़े-बहुत नकस्लवाद है। लोग मुख्यधारा में अब आ रहे हैं और आएंगे भी। लेकिन हमने कहा था कि पूरी तरह इसका सफाया कर देंगे। हम आज उसको पूरी तरह से खत्म नहीं कह सकते हैं...क्योंकि हमें पता है कि कहां है या नहीं है।''
🔴 सवाल: एजुकेशन और हेल्थ सिस्टम पर क्या काम करेगी भाजपा?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''हम झारखंड में आवागमन की सुविधा भी अच्छी करना चाहते हैं। सड़को का नेटवर्क, रेल का नेटवर्क, हवाई यात्रा का नेटवर्क, ये सारी चीजें ठीक-ठाक हो जाए तो रोजगार के अवसर और बनेंगे। उसके बाद हमारा फोकस अच्छी शिक्षा देने पर होगा, ताकि यहां के बच्चे पढ़ने के लिए बाहर ना जाए। हम एजुकेशन और हेल्थ सिस्टम में सुधार लाना चाहते हैं। हमने इस बार कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो 10 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। झारखंड के हर जिला में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।''
🔴 सवाल: झारखंड में हमेशा से राजनीतिक स्थितिरता रही है, इसपर काबू पाना चुनौती है?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''पिछले 10 वर्षों से तो झारखंड में राजनीति स्थिरिता है।''
🔴 सवाल: झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं पर आप क्या कहेंगे?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''पर्यटन की संभावनाएं तभी ज्यादा बढ़ेगी जब लॉ एंड ऑर्डर सही होगा, दुनिया में लोग वहीं जाना पसंद करते हैं, जहां आपको सुरक्षित महसूस होगा। पाकिस्तान आपक लोग फ्री में भेजेंगे तो आप नहीं जाना चाहेंगे, लेकिन लोग सेफ कंट्री जाना पसंद करते हैं। दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर सही होना चाहिए, ये दो चीज सही कर लेंगे, तो पर्यटन की संभावनाएं बढ़ जाएगी।''
🔴 सवाल: झारखंड की JMM सरकार में क्या अवैध हो रहा है?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''देखिए, यहां सबकुथ अवैध ही हो रहा है, बालू हो, पत्थर हो, कोयला हो, लोहा हो, सब अवैध काम ही झारखंड में चल रहा है। इसलिए हमने बालू फ्री करने का वादा किया है। जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो ये बालू के लिए बड़े ठेकेदार को लाना शुरू कर दिया। अब सरकार बनने के बाद इस पर बड़ा फैसला किया जाएगा। लेकिन खासकर गरीब लोग हैं, उनके लिए हमने फ्री करने का सोचा है।''
🔴 सवाल: झारखंड में घुसपैठियों के मुद्दे पर आप क्या सोचते हैं? चुनाव में भाजपा इसे क्यों सबसे बड़ा मुद्दे के तौर पर पेश कर रही है?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''देखिए, घुसपैठियों का बड़ा मुद्दा तो पूरे देश के लिए है, लेकिन झारखंड में उसका प्रभाव बहुत ज्यादा हो गया है। उससे सबसे ज्यादा आदिवासी प्रभावित हो रहे हैं। आदिवासियों को जो लोकसभा, विधानसभा और सरकारी सेवाओं में जो रिजर्वेशन मिला हुआ है, झारखंड में 1951 से लेकर हालिया जनगणना तक, आदिवासी समुदाय में 10 फीसदी की कमी आई है, लेकिन हम संथाल को देखते हैं तो इसमें 16 फीसदी की गिरावट है, अगर 2021 में जनगणना हो गई होती तो, गिरावट और ज्यादा होता है। घुसपैठिए उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, इसलिए उनको अधिक नुकसान हो रहा है। लव और लैंड जिहाद का झारखंड में कल्चर बन गया है। कई लड़कियों के साथ वो शादी कर रहे हैं, फिर उनको चुनाव में लड़वना, आज ऐसे 20-25 लोग मुखिया बने हुए हैं, इस तरह से आदिवासी से तो खत्म हो जाएंगे, तो इसलिए हमें उनको बचाना जरूरी है। हेमंत सोरेन, कांग्रेस पार्टी से सारे लोग घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह देखते हैं, और वोटर उसको बनाते हैं, यहां आने पर उनका आधार कार्ड, उनका वोटर कार्ड, राशन कार्ड सब बनवाया जाता है। जब ये सब बन जाता है तो जमीन भी उनके नाम पर हो जाता है। और जब सरकार में बैठे लोगों का संरक्षण मिलता है तो सारा काम आसानी से होता है।''
🔴 सवाल: राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा आदिवासी को वनवासी कहती है इसलिए उनके अधिकारी छीन जाएंगे? इसपर क्या सोचते हैं आप?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''देखिए, आदिवासियों को आदिवासी किसने बनाया...भाजपा ने बनाया। कांग्रेस ने तो उनको वनों में छोड़ दिया था। अब कांग्रेस देश में 55 से 60 सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन गांव और जंगल में रहने वाले जो आदिवासी हैं, वहां तक सड़क, पानी और बिजली कुछ नहीं पहुंचाया, उसको तो कांग्रेस ने वन्य जीव की तरह छोड़ रखा था। अटल जी की जब पहली भाजपा की सरकार बनी तो आदिवासियों को उनका हक मिला। आज मैं कह सकता हूं कि हम वनों तक आदिवासी के लिए सुविधा लेकर गए हैं। आज उनको हमने समान अवसर दिए हैं। उनके बच्चे भी टीवी और इंटरनेट चला रहे हैं। कांग्रेस का वनवासी वाला मुद्दा सिर्फ एक चुनाव जुमला है। भाजपा की सरकार नहीं बनी होती वास्तव में आदिवासी वनों में ही रह जाते, आदिवासी तो बन ही नहीं पाते।''
🔴 सवाल: सरना धर्म कोड पर आप क्या सोचते हैं? क्या ये लागू हो सकता है?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, '' सरना धर्म को लेकर मांग आज से नहीं की जा रही है। इसको लागू करने का अधिकार भारत सरकार के पास ही होता है। राहुल गांधी आज कह रहे हैं कि वो लागू करेंगे तो सालों तक उनकी सरकार ने क्यों नहीं लागू किया...राहुल गांधी को कान पकड़कर इसके लिए पहले क्षमा मांगना चाहिए, कि हमारे पूर्वजों ने गलत किया है। आज तो बीजेपी की सरकार है, जब आपकी सरकार थी तब तो लोगों की मांग आपने क्यों नहीं सुनी? आज जब आप सत्ता में नहीं है तो लोगों को भड़का रहे हैं। भाजपा सरना का सम्मान करती है। हम मानते हैं कि सनातन है तो सरना है। सनातन बचेगा तो सरना बचेगा। इन उपासना के तरीकों को सनातन ही बचा सकता है।''
🔴 सवाल: झारखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? क्या बाबूलाल मरांडी जीतने पर सीएम बनने वाले हैं?
जवाब: बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''सीएम कौन बनेगा, ये तय करना पार्टी का काम है। चुनाव के नतीजों के बाद इसपर फैसला लिया जाता है।''
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications