Jharkhand: आखिर क्यों भाजपा नाराज हैं लुईस मरांडी? हेमंत सोरेन को हराने वालीं अब JMM में हो सकती हैं शामिल!

Jharkhand Election 2024:(Louis Marandi): झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इस लिस्ट में अब नया नाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज महिला नेता और पूर्व विधायक लुईस मरांडी का जुड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक लुईस मरांडी सोमवार (21 अक्टूबर) की शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल हो सकती हैं।

लुईस मरांडी झामुमो के नेताओं के संपर्क में हैं। लुईस मरांडी दुमका विधानसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुकी हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने हेमंत सोरेन को हराया था। इससे पहले 2009 और 2019 के चुनाव में वह हेमंत सोरेन से हार भी चुकी हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर लुईस मरांडी भाजपा से नाराज क्यों हैं?

Jharkhand Election 2024 Louis Marandi

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: भाजपा MLA केदार हाजरा और आजसू नेता उमाकांत JMM में हुए शामिल, अब इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा से क्यों नाराज हैं लुईस मरांडी?

असल में इस चुनाव में लुईस मरांडी दुमका विधानसभा सीट से टिकट चाहती थीं। लेकिन भाजपा ने दुमका सीट से सुनील सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। इसको लेकर लुईस मरांडी नाराज हैं। भाजपा लुईस मरांडी को हेमंत सोरेन की बरहेट सीट से टिकट देना चाहती है। लेकिन लुईस मरांडी इस बार हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव नहीं चाहती हैं। इधर जेएमएम ने भी कहा है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों का करियर बर्बाद हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: BJP की लिस्ट में हेमंत सोरेन की सीट शामिल नहीं, JMM ने कहा- करियर बर्बाद हो सकता है

भाजपा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ी है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में बरहेट और टुंडी विधानसभा सीट का नाम नहीं था। कहा जा रहा है कि भाजपा ने बरहेट सीट के लिए लुईस मरांडी से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया। ऐसे में ऐसी संभावना है कि भाजपा इस बार लुईस मरांडी को टिकट ना दे। इसी वजह से लुईस मरांडी ने जेएमएम में शामिल होने का फैसला किया है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

झारखंड में एनडीए के तहत भाजपा 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर और जनता दल (यूनाइटेड) दो सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+