Jharkhand Election: BJP की लिस्ट में हेमंत सोरेन की सीट शामिल नहीं, JMM ने कहा- करियर बर्बाद हो सकता है
Jharkhand election 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सांसद महुआ माजी ने रविवार (20 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भगवा पार्टी आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ लड़ने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार खोजने के लिए संघर्ष कर रही है।
महुआ माजी ने कहा है कि भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी तो कर दी है, लेकिन इसमें सीएम हेमंत सोरेन की सीट बरहेट विधानसभा सीट शामिल नहीं है। बरहेट से विधायक हैं। हेमंत सोरेन यहां से लगातार जीतते आ रहे हैं। भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लेकिन 66 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की गई है। बरहेट और टुंडी पर अभी नाम फाइनल नहीं है।

एनडीए में सीटों के बंटवारे के ताजा समझौते के अनुसार भाजपा 68 सीटों पर, आजसू पार्टी 10, जेडी (यू) दो और एलजेपी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
महुआ माजी बोलीं- करियर बर्बाद हो सकता है
जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, "भाजपा को बरहेट सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मैदान में उतारने के लिए कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कामों ने भाजपा नेताओं को डरा दिया है। मैंने सुना है कि भगवा पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं से हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन सभी ने मना कर दिया है, क्योंकि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है।"
असल में भाजपा ने लुईस मरांडी को बरहेट सीट से टिकट देने का फैसला किया था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। वो दुमका से टिकट चाहते थे। दुमका से सुनील सोरेन को भाजपा ने टिकट दिया है।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: दूसरी पार्टियों से आए 8 नेताओं को BJP ने दिया टिकट, JMM नेता बोलीं- 'खुद को मजबूत कहने वाले...'
झामुमो छोड़कर आए पूर्व नेताओं को टिकट देने पर भाजपा की हुई आलोचना
माजी ने हाल ही में झामुमो छोड़कर आए पूर्व नेताओं को चुनाव टिकट देने के लिए भाजपा की आलोचना की और पार्टी पर मौलिकता की कमी का आरोप लगाया है। महुआ माजी ने कहा है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए दलबदलुओं पर निर्भर रहती है।
जेएमएम नेता ने कहा, "बीजेपी खुद को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहती है। उसका कहना है कि उसके पास कई महिला कार्यकर्ता हैं। हालांकि, चुनाव के समय वह इधर-उधर देखने लगती है। यह शर्मनाक है कि आप दूसरी पार्टियों को तोड़ रहे हैं। यह अच्छी परंपरा नहीं है।"
माजी ने जेएमएम जैसी क्षेत्रीय पार्टियों में "वंशवाद की राजनीति" की बीजेपी द्वारा लगातार की जाने वाली आलोचनाओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने झारखंड चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं के कई पारिवारिक सदस्यों को टिकट दिया है।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनावों के लिए BJP की लिस्ट में कितने आदिवासी नेता? जानिए SC/ST,OBC,GEN को मिली कितनी सीटें?












Click it and Unblock the Notifications