झारखंड चुनाव के लिए JMM ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, हेमंत सोरेन से लेकर कई दिग्गजों को मिली जगह
झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ सभी प्रमुख दल सक्रिय हो गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट को मंगलवार को जारी कर दिया है। इसमे तमाम बड़े चेहरों को शामिल किया गया है।
इस लिस्ट में उन नेताओं के भी नाम शामिल हैं जो भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल शीर्ष नेताओं की बात करें तो हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन, कल्पना सोरेन शामिल हैं।

इसके साथ ही इस लिस्ट में नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, बसंत सोरेन, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, विनोद पांडेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश ठाकुर, कल्पना मुर्मू सोरेन, लुइस मरांडी, मोहन कर्मकार, अभिषेक कुमार पिंटू, जोबा मांझी, विजय हांसदा, महुआ माजी, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, दशरथ गगराई, हफिजुल हसन, बेबी महतो, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, राजू गिरी, हेमलाल मुर्मू, मनोज कुमार पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, कुणाल षाडंगी, लक्ष्मण टुडू, उमाकांत रजक के नाम शामिल हैं।
इस लिस्ट में पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह का भी नाम शामिल है जोकि मंगलवार को झामुमो में शामिल हए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी उ्हें सारठ सीट से मैदान में उतार सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की और उन्होंने उनका झामुमो में स्वागत किया।
गौर करने वाली बात है कि झारखंड में होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में मगंलवार को कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अबतक कुल 57 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
इससे पहले 22 अक्टूबर की शाम को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी चुनावों के लिए अपने 35 उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक कर दी। सूची में उल्लेखनीय नामों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। पार्टी ने शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन और दुमका सीट से बसंत सोरेन को भी उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा, बेबी देवी डुमरी से जेएमएम का प्रतिनिधित्व करेंगी, जबकि विकास मुंडा तमार से उम्मीदवार होंगे। भूषण तिर्की को गुमला से चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications