Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी लड़की के साथ लव जिहाद कर रहे', चुनाव से पहले हेमंत पर भारी ना पड़ जाए ये मुद्दा?

बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा झारखंड में हाल के दिनों में एक बड़ा राजनीतिक विषय बन गया है। हेमंत सोरेन की सरकार पर विपक्ष, खासकर भाजपा, लगातार हमला बोल रही है। भाजपा इस मुद्दे को राज्य में राष्ट्रवाद और सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करके जनता का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है।

झारखंड में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में यहां कांटे की टक्कर होने की संभावना है। इस बीच जेएमएम के भाजपा में आने वाले बागी नेता हेमंत सोरेन की सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठिए को लेकर हमलावर हैं।

निष्कासित जेएमएम नेता लोबिन हेम्ब्रम ने भी भाजपा में शामिल होते ही हेमंत सोरेन को 'बांग्लादेशी घुसपैठिए' और 'लव जिहाद' के मुद्दे पर घेरा है। लोबिन हेम्ब्रम ने दावा किया है कि झारखंड में तेजी से बांग्लादेशी घुसपैठिए का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे पहले चम्पाई सोरेन ने भी इसको लेकर निशाना साधा था।

Hemant Soren

बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं, लोबिन हेम्ब्रम का दावा

भाजपा में शामिल होने के बाद एक कार्यक्रम में लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, ''बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं। लव जिहाद कर रहे हैं। उसी बहाने जमीन भी कब्जा कर रहे हैं। चाहे वह पंचायत में मुखिया का पद हो, पार्षद हो, जिला परिषद हो और जिला अध्यक्ष के पद भी उनको दिए जा रहे हैं। ये बहुत बड़ी साजिश है।''

लोबिन हेम्ब्रम ने आगे कहा, ''इसी तरह से झारखंड में चलता रहा तो यहां के आदिवासी और मूल निवासियों का धीरे-धीरे खात्मा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में हमने ये सोचा कि अब इस झारखंड मुक्ति मोर्चा से, ये झारखंज संभलने वाला नहीं है, बचने वाला नहीं है। इसलिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास करते हुए मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाऊंगा।''

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: चम्पाई सोरेन और भाजपा से कैसे मुकाबला करेंगे हेमंत? कोल्हन बेल्ट की 14 सीटों पर कौन मारेगा बाजी?

भाजपा बोली- झारखंड में आदिवासी अस्मिता खतरे में है

भाजपा ने कहा है, ''झामुमो के तुष्टिकरण के चलते आदिवासी अस्मिता खतरे में पड़ चुकी है। संथाल परगना में घुसपैठिये आदिवासियों पर अत्याचार कर रहे हैं लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार उनके खिलाफ केस तक दर्ज नहीं कर रही। झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड को घुसपैठियों से नहीं बचा सकती, ये काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है।''

Hemant Soren

चम्पाई सोरेन बोले- वो बांग्लादेशी घुसपैठियों को कामयाब नहीं होने देंगे

चम्पाई सोरेन ने भी कहा है कि, वो बांग्लादेशी घुसपैठियों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से भारत में आकर बसने वाले बांग्लादेशियों पर निश्चित ही रोकेंगे। चम्पाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड के आदिवासी का अस्तित्व संकट में है। बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से यह संकट बढ़ रहा है।

विधानसभा चुनाव में कहीं बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा हेमंत पर भारी ना पड़ जाए?

राजनीतिक एक्सपर्ट की मानें तो विधानसभा चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा हेमंत सोरेन पर भारी पड़ सकता है। इस मामले पर झारखंड के निवासी सोशल मीडिया पर भी मुखर हैं। हेमंत सोरेन की सरकार अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों का नियंत्रित करने में विफल रही है। अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ का खतरा सबसे ज्यादा संथाल परगना क्षेत्र (दुमका, गोड्डा, पाकुड़) में बढ़ा है।

Hemant Soren

बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे ज्यादा पाकुड़ में हुआ है। 2011 की जनगणना में पाकुड़ में जनसंख्या वृद्धि दर आधिकारिक तौर पर 28% थी। हाल के एक सत्यापन प्रक्रिया से पता चला है कि पाकुड़ के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदाता वृद्धि दर 65% है। वहीं संथाल परगना में जनजातीय समाज की जनसंख्या में कमी आ रही है।

झारखंड हाई कोर्ट ने भी बांग्लादेशी घुसपैठ मामले को लेकर सरकार से तीखे सवाल किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि सरकार का कहना है कि बांग्लादेशी घुसपैठ नहीं हुआ है तो फिर जनजातीय जनसंख्या कैसे कम हो रही है।

बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को लेकर हेमंत सरकार चौतरफा घिरते जा रही है। वहीं भाजपा इस मामले को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है।

ये भी पढे़ं- चम्पाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी या अर्जुन मुंडा...इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों में से कौन होगा भाजपा का CM फेस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+