झारखंड चुनाव: कौन हैं वो 12 महिलाएं, जिन्हें BJP ने दिया टिकट, पूर्व CM की पत्नी से लेकर बहुरानी तक का नाम
Jharkhand Election 2024 BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (19 अक्टूबर) को अपनी पहली सूची में 66 उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा की 66 उम्मीदवारों में 12 महिला उम्मीदवार भी हैं। भाजपा ने झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को भी टिकट दिया है।
मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। तो वहीं अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट मिला है। इन 12 महिलाओं में पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को भी भाजपा ने टिकट दिया है। पूर्णिमा दास साहू जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगी। हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है। आइए जानें कौन हैं वो 12 महिलाएं, जिन्हें भाजपा ने दिया टिकट?

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: BJP की पहली लिस्ट जारी, 66 उम्मीदवारों का ऐलान, चंपई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे चुनाव
भाजपा की पहली लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट: जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
1. गीता कोड़ा: जगन्नाथपुर विधानसभा सीट
भाजपा नेता गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। ये झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
2. सीता सोरेन: जामताड़ा विधानसभा सीट
शिबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है। ये लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जेएमएम छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।
3. पूर्णिमा दास साहू: जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट
जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से पूर्व CM रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को भाजपा ने टिकट दिया है।
4. मीरा मुंडा: पोटका विधानसभा सीट
मीरा मुंडा, झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं। ये भाजपा के टिकट पर पोटका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
5. गीता बलमुचू: चाईबासा विधानसभा सीट
6. पुष्पादेवी भुइयां: छतरपुर विधानसभा सीट
7. नीरा यादव: कोडरमा विधानसभा सीट
8. मंजू देवी: जमुआ विधानसभा सीट
9. मुनिया देवी: गांडे विधानसभा सीट
10.तारा देवी: सिंदरी विधानसभा सीट
11. अपर्णा सेनगुप्ता: निरसा विधानसभा सीट
12. रागिनी सिंह: झरिया विधानसभा सीट
ये भी पढ़ें- Jharkhand election 2024: झामुमो-कांग्रेस 81 में से 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 11 सीटों पर बातचीत जारी
Jharkhand Chunav 2024: भाजपा ने घोषित किए 66 उम्मीदवारों की सूची
- धनवार: बाबूलाल मरांडी
- राजमहल: अनंत ओझा
- बोरियो (एसटी): लोबिन हेम्ब्रेम
- लिटीपाड़ा (एसटी): बाबूधन मुर्मू
- महेशपुर: नवनीत हेम्ब्रोम
- शिकारीपाड़ा (एसटी): परितोष सोरेन
- नाला: माधव चंद्र महतो
- जामताड़ा: सीता सोरेन
- दुमका (एसटी): सुनील सोरेन
- जामा (एसटी): सुरेश मुर्मू
- जरमुंडी: देवेन्द्र कुँवर
- मधुपुर: गंगा नारायण सिंह
- सारठ: रणधीर कुमार सिंह
- देवघर (एससी): नारायण दास
- पोरेयाहाट: देवेन्द्रनाथ सिंह
- गोड्डा: अमित कुमार मंडल
- महगामा: अशोक कुमार भगत
- कोडरमा: नीरा यादव
- बरकट्ठा: अमित कुमार यादव
- बरही: मनोज यादव
- बड़कागांव: रोशन लाल चौधरी
- हजारीबाग: प्रदीप प्रसाद
- सिमरिया (एससी): उज्ज्वल दास
- बगोदर: नागेंद्र महतो
- जमुआ (एससी): मंजू देवी
- गांडेय: मुनिया देवी
- गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी
- बेरमो: रवींद्र पांडे
- बोकारो: बिरंची नारायण
- चंदनकियारी (एससी): अमर कुमार बाउरी
- सिंदरी: तारा देवी
- निरसा: अपर्णा सेनगुप्ता
- धनबाद: राज सिन्हा
- झरिया: रागिनी सिंह
- बाघमारा: शत्रुघ्न महतो
- बहरागोड़ा: दिनेशानंद गोस्वामी
- घाटशिला (एसटी) ): बाबूलाल सोरेन
- पोटका (एसटी): मीरा मुंडा
- जमशेदपुर पूर्व: पूर्णिमा दास साहू
- सरायकेला (एसटी): चम्पाई सोरेन
- चाईबासा (एसटी): गीता बलमुचू
- मझगांव (एसटी): बड़कुंवर गागराई ज
- जगन्नाथपुर (एसटी): गीता कोड़ा
- चक्रधरपुर (एसटी): शशिभूषण समद
- खरसावां (एसटी): सोनाराम बोदरा
- तोरपा (एसटी): कोचे मुंडा
- खूंटी (एसटी): नीलकंठ सिंह मुंडा
- खिजरी (एसटी): राम कुमार पाहन
- रांची : सी.पी. सिंह
- हटिया: नवीन जयसवाल
- कांके (एससी): जीतू चरण राम
- मांडर (एसटी): सन्नी टोप्पो
- सिसई (एसटी): अरुण ओरांव
- गुमला (एसटी): सुदर्शन भगत
- बिशुनपुर (एसटी): समीर ओरांव
- सिमडेगा (एसटी): श्रद्धानंद बेसरा
- कोलेबिरा ( एसटी): सुजन जोजो
- मनिका (एसटी): हरिकृष्ण सिंह
- लातेहार (एससी): प्रकाश राम
- पांकी: कुशवाहा शशि भूषण मेहता
- डालटनगंज: आलोक कुमार चौरसिया
- बिश्रामपुर: रामचन्द्र चंद्रवंशी
- छतरपुर (एससी): पुष्पा देवी भुइयां
- हुसैनाबाद: कमलेश कुमार सिंह
- गढ़वा: सत्येन्द्र नाथ तिवारी
- भवनाथपुर: भानु प्रताप शाही
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications