झारखंडः साली से दूसरी शादी करना चाहता था दामाद लेकिन सास आ रही थी आड़े तो मार डाला

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के धकजोड़ा गांव में साली से दूसरी शादी करने के चक्कर में दामाद ने सास को मौत के घाट उतार दिया। मृतक सास की शिनाख्त छबकी हेंब्रम के रूप में हुई है। मृतक छबकी के पति मजिस्टटर हेंब्रम ने अपने बड़े भाई के दामाद संजय सोरेन और पड़ोसी पोके टुडू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि छबकी की बेटी धनी मरांडी को दामाद ने अपने गांव धोबना में रखा था, मृतक छबकी ने बेटी को वापस लाने को कह रही थी तो दामाद संजय ने उसकी हत्या कर दी।

मृतका की बेटी से दूसरी शादी करना चाहता था हत्योररोपित

मृतका की बेटी से दूसरी शादी करना चाहता था हत्योररोपित

धनी का संजय के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। धनी को वह अपने गांवले आया था और उससे शादी करना चाहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि छबकी की हत्या शुक्रवार को हुई थी। शनिवार को उसके पति मजिस्टटर ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। मृतका के पति ने शिकायत में बताया कि बीते 30 अप्रैल को संजय ससुराल आया हुआ था। इस दौरान उसकी सास ने कहा कि धनी को धोबना से घर पहुंचा दे तो संजय ने धनी से दूसरी शादी रचाने की बात कही।

सास कर रही थी शादी का विरोध

सास कर रही थी शादी का विरोध

पीड़ित पति मजिस्टर के मुताबिक शुक्रवार को वह टमाटर देने मोदोधन के घर गया था। इस दौरान उसने देखा कि छबकी, संजय और पोके टुडू शराब पी रहे हैं। उसके बाद वह कुल्हाड़ी में धार कराने के लिए बलियाडीह चला गया था। रात में आया तो देखा कि घर में ताला लटक रहा है। उन्हें लगा कि खाने के लिए पत्नी खिचड़ी केंद्र गई है। वो बरामदे में सो गए।

पति ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया

पति ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया

सुबह नींद खुली तो भी पत्नी घर नहीं आई थी। कुल्हाड़ी से ताला तोड़ऩे पर देखा कि पत्नी का शव पड़ा था। उसके गले में गमछा लपेटा था। मसलिया थानाप्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान में यह बात सामने आई है कि छबकी के पहले पति की मौत हो गई थी। उसने मजिस्टटर से दूसरी शादी की थी। मजिस्टर ने परिजनों को हत्या की सूचना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+