झारखंडः पिछले 24 घंटे में तीन हजार से अधिक मिले कोरोना के केस, 6 लोगों की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 पूर्वी सिंहभूम, 1 गोड्डा और 1 कोडरमा के शामिल थे। इसके अलावा कोरोना के 3444 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा रविवार को रांची में 1143, पूर्वी सिंहभूम में 542 और रामगढ़ में 232 मरीज मिले हैं। प्रदेश के 8 जिलों में मरीजों की संख्या 100 से अधिक रही है।

jharkhand corona update new case of covid 19 more than three thousand

जबकि 4 जिले ऐसे हैं, जहां 20 के कम मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 11 जिलों में 100 से अधिक मरीज मिले हैं। जबकि केवल लातेहार जिले में 10 से कम मरीज मिले हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पूरे राज्य में 1208 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

इनमें सबसे ज्यादा 423 लोग रांची के हैं। वहीं राज्य में कोरोना से मृत्युदर 1.36 फीसदी और रिकवरी रेट 92.45 फीसदी पर पहुंच गया है। स्वास्थय विभाग के मुताबिक राज्य में मात्र 1178 मरीज को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। जो कुल एक्टिव मरीज का 7% से भी कम है।

बाकी के 93% से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ही ठीक हो रहे हैं। इनमें भी मात्र 18% को मामूली ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। जबकि 64 मरीजों को ICU में रखा गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+