Jharkhand: 41 विधायकों के साथ CM हेमंत सोरेन खूंटी पहुंचे, लतरातू डैम पर बने रिजॉर्ट में शिफ्ट

नई दिल्ली, 27 अगस्त। झारखंड सियासी हलचल के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से 3 लग्जरी बसों में कांग्रेस और JMM के मिलाकर 41 विधायक खूंटी के पहुंच चुके हैं। सभी यहां लतरातू डैम पर बने रिजॉर्ट में शिफ्ट हो गए हैं। इससे पहले सीएम सोरेन ने रांची से निकलने के दौरान विधायकों के साथ सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Recommended Video

    Jharkhand Political Crisis: Hemant Soren विधायकों संग Resort में शिफ्ट | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Jharkhand Politics

    झारखंड में सियासी संकट बढ़ गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने समर्थ विधायकों साथ मोर्चा खोल दिया है। वो यूपीए और झारखंड मुक्तिमोर्चा के कुल 41 विधायकों को लेकर खूंटी में लतरातू डैम पर बने रिसॉर्ट में पहुंच गए हैं। सीएम के साथ सभी विधायकों ने इस रिसॉर्ट को अब अपना स्थाई ठिकाना बना लिया है।

    बताया जा रहा कि सीएम सोरेन अपने समर्थक विधायकों के साथ कोलकाता की एक कंपनी से दो वॉल्वो बस में सवार होकर सुबह निकले थे। हालांकि इससे पहले चर्चा ये थी कि यूपीए के सभी विधायकों को झारखंड से बाहर छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत कई नेताओं ने इसका खंडन किया। ये बात सामने आई थी कि सभी विधायक एकजुट हो रहे हैं। लेकिन बाहर ले जाने की बात से इनकार किया जा रहा था। लेकिन विधायकों के खूंटी शिफ्ट करने योजना बड़े गुपचुप तरीके से बनाई गई।

    इस प्लान को हेमंत सोरेन के करीबी रणनीतिकारों ने बड़े ही गोपनीय ढंग से अंजाम दिया। कई विधायकों को आधी रात में उनके घर से पिकअप किया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच रांची लाया गया। इसकी खबर किसी तरह से लीक ना हो, इसे लेकर बस के चालक और अन्य कर्मियों के मोबाइल तक को बंद करा दिया गया। चर्चा ये थी कि विधायकों के रायपुर में एक होटल में ठहराया जाएगा। लेकिन रणनीति कुछ और थी। यूपीए विधायक के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने अब खूंटी जिले के लतरातू डैम पर बने रिजॉर्ट में अपना अस्थाई ठिकाना बना लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+