'आर्यन खान की तरह मैं भी गढ़े हुए केस का शिकार', खनन पट्टा मामले में झारखंड सीएम ने साधा BJP पर निशाना

रांची, 29 मई: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य में राज्यसभा चुनाव पर विचार-विमर्श करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। 75 मिनट तक लंबी मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने बताया कि दोनों दलों ने 10 जून को राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए आम सहमति के उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इस दौरान हेमंत सोरेन ने खनन पट्टा आवंटन मामले में बीजेपी पर बदले की भावना का आरोप लगाया।

Recommended Video

    Jharkhand CM Hemant Soren ने खनन पट्टा केस में ED की रेड से जोड़ा Aryan Khan Case | वनइंडिया हिंदी
    Hemant Soren

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सीएम की मुलाकात

    झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से रविवार को मुलाकात हुई। बैठक में 1 घंटे से ज्यादा समय तक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें राज्यसभा चुनाव का भी मुद्दा रहा। उन्होंने बताया कि कुछ चीजों पर सहमति बनी, ये धरातल पर भी उतरेगा। गठबंधन की तरफ से एक ही प्रत्याशी होंगे। इस विषय को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने के लिए थोड़ा समय लेंगे। अंतिम फैसला और घोषणा रांची से की जाएगी।

    खनन पट्टे मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

    वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री खनन पट्टे के अनुदान में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। जिस पर पूछे जाने पर सोरेन ने भाजपा पर बदले की भावना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस समय देश में केंद्रीय एजेंसियों की स्थिति से हम भली-भांति परिचित हैं। मैं मुंबई में आर्यन खान के एनसीबी मामले को झारखंड में ईडी की कार्रवाई से जोड़ रहा हूं। झारखंड में छापेमारी के 20-25 दिन बाद भी ईडी की वेबसाइट पर कोई डाटा उपलब्ध नहीं। उन्होंने कहा कि आर्यन खान की तरह जो एक गढ़े हुए मामले का शिकार पाए गए थे, उसी तरह मैं अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले को देखता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ना तो ईडी की साइट पर और ना ही सार्वजनिक रूप से वे यह कहने में सक्षम हैं कि उन्हें क्या मिला है या मामले की प्रगति क्या है।

    ईडी पर सीएम का बयान

    सीएम सोरेन ने कहा कि ईडी राज्य के दो जिलों में मनरेगा घोटाले की जांच कर रही है। मुझे समझ में नहीं आता कि एजेंसी के अधिकारियों ने उन जगहों का दौरा किए बिना या संबंधित अधिकारियों से पूछताछ किए बिना ऐसा कैसे किया है। सोरेन ने आगे भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मोहनजोदड़ो की खुदाई हुई थी, उसी तरीके से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा की खुदाई हो रही है और इतिहास के पन्नों को पलटा जा रहा है। हमें जांच से, छानबीन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनको कार्यकलापों से उनकी मंशा कुछ और दिखती है।

    सोरेन ने यह कहते हुए बचाव किया कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से या तो लोहे या प्रमुख खनिजों की नीलामी नहीं की है, यह दावा करते हुए कि केंद्र पर पिछले 20 वर्षों में ₹ 1.36 लाख करोड़ तक राज्य का बकाया है। उन्होंने कहा कि सभी खदान मालिक गैर-झारखंडी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+