Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद की जयंती आज, सीएम हेमंत सोरेन ने यूं किया याद
Swami Vivekananda Jayanti: भारत के महापुरुषों में से एक स्वामी विवेकानंद की आज (12 जनवरी) 161वीं जयंती है। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शत-शत नमन। स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन और विचार हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।'

इतना ही नहीं, सीएम सोरेन ने आगे लिखा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आपको बता दें कि हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, जो स्वामी विवेकानन्द की जयंती का प्रतीक है।
इस दिन पूरे देश के स्कूल-कॉलेजों में स्वामी विवेकानंद पर भाषण, सम्मेलन, निबंध-लेखन प्रतियोगिताएं, सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को कलकत्ता में एक मध्य परिवार में हुआ था।
उनके बचपन का घर का नाम वीरेश्वर रखा गया था, किन्तु उनका औपचारिक नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के एक प्रसिद्ध वकील थे। विवेकानंद 25 साल की उम्र में परिवार को छोड़ दिया था। उनका पूरा जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।
उनके काम विचार युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। युवाओं की विचारधर और जीवन को सही दिशा देने के उद्देश्य 1985 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications