Jharkhand: साढ़े 7 घंटे तक पूछताछ करके वापस लौटी ईडी, CM हेमंत सोरेन ने कहा- मैं डरने वाला नहीं हूं
Jharkhand News: झारखंड के कथित जमीन घोटाला मामले में शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शनिवार को सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करीब साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने साफ़ -साफ़ शब्दों में कहा है कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम 12 बजे के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास (सीएमओ) पहुंची थी, जो करीब रात के साढ़े आठ बजे के बाद वहां से लौट गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सीएम हेमंत सोरेन से एक बार फिर पूछताछ हो सकती है। ईडी की टीम के जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मै डरने वाला नहीं हूं। आपलोग इतनी देर तक मेरे समर्थन में जुटे रहे, इसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं। सोरेन ने आगे कहा कि हमे परीक्षा देनी पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हमने झारखंड लड़कर लिया है, हम झारखंड को इन भ्रष्टाचारियों के हाथ में कभी जाने नहीं देंगे। सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से ही षड्यंत्र हो रहा है,लेकिन राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ हमने इन षड्यंत्रों को नाकाम किया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा है कि सीएम से अपने अंदाज में हैं। कोई डर और भय नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहज अंदाज में आराम से ईडी के सवालों का सामना कर रहे हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि हम पूछताछ में ईडी का पूरा तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा की हम डरने वाले लोग नहीं हैं, हम क्रांति करने वाले लोग हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमपर जितना जुल्म होगा, हम सहेंगे और मजबूत होंगे, हालांकि एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, किन्तु हम एजेंसियों को अपना मानते हैं और पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें Ram Mandir Inauguration: छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें












Click it and Unblock the Notifications