CG: मंत्री रामविचार ने की शीतला मंदिर परिसर में साफ-सफाई, कहा- हमारे दिनचर्या में शामिल होना चाहिए स्वच्छ्ता
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम रविवार को राजधानी रायपुर के फूंड़हर स्थित शीतला माता मंदिर में सवेरे पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों के उतरोत्तर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा और मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वयं हाथ में झाड़ू लिया और स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता संदेश को लोगों ने प्राथमिकता में लिया। ज्ञात हो कि भाजपा संगठन से जुड़े लोग मठ-मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, कार्यालय व नदी-नालों की साफ-सफाई अभियान में लगे हैं। इसी अभियान के तहत मंत्री नेताम आज मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करने फूंड़हर के शीतला मंदिर पहुंचे। इस अभियान में ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से रविन्द्र ठाकुर, जितेंद्र गोलछा, तनय लूनिया समेत ग्रामीणजन शामिल थे।
ज्ञात हो कि अयोध्या में भगवान श्री राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में मंदिर एवं मठों धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा संगठन ने शम्भू गुप्ता को प्रदेश संयोजक बनाया गया है
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: मंत्री रामविचार नेताम ने किया कृषि पंचांग 2024 का विमोचन, किसानों के लिए होगा उपयोगी












Click it and Unblock the Notifications