Ram Mandir Inauguration: छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। श्री साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बाईस जनवरी को राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसे पूरे देशभर में रामोत्सव के तौर मनाया जायेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी मंदिरों में विशेष आयोजन किये जायेंगे। इस श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर प्रदेश के सभी मंदिरों में विशेष सजावट, रोशनी और विशेष पूजा-श्रृंगार करवाया जाएगा। हर मंदिर में सत्संग या सुंदर कांड के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करवाया जाए और मंदिर में विशेष आरती के बाद प्रसाद का वितरण करवाया जायेगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के अनुरूप वादे किए जा रहे हैं पूरे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय












Click it and Unblock the Notifications