Jharkhand Chunav: लोकसभा चुनाव में 43 में से 25 सीटों पर दिखा था BJP का दबदबा, जानिए कहां कौन मजबूत

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण की बात करें तो कुल 685 उम्मीदवार मैदान में हैं। जहां कुल 1.37 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने यहां काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। भाजपा ने 43 विधानसभा सीटों में से 25 सीटों पर बढ़त हासिल की थी। वहीं महागठबंधन की बात करें जिसमे झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस शामिल थे, उन्हें सिर्फ 18 सीटों पर ही बढ़त मिली थी।

हालांकि विधानसभा चुनाव में लोगों की सोच लोकसभा चुनाव की तुलना में बिल्कुल अलग होती है, लिहाजा इस विधानसभा चुनाव में नतीजों में जरूर कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। विधानसभा चुनाव में लोगों के लिए स्थानीय मुद्दे अहम होते हैं, लिहाजा उसी को ध्यान में रखते हुए लोग मतदान करते हैं, जिसका असर नतीजों में भी देखने को मिल सकता है।

Jharkhand chuvav 2024

प्रदेश की राजधानी रांची की बात करें तो भाजपा ने काफी बढ़त हासिल की थी और यहां 1.11 लाख वोट हासिल किए थे, जबकि कांग्रेस को 80 हजार वोट मिले थे। इसी तरह के हालात हजारीबाग में भी देखने को मिला था। जहां भाजपा ने 1.53 लाख वोट हासिल किए थे, कांग्रेस ने 88 हजार वोट हासिल किए थे।

अन्य प्रमुख विधानसभा सीटों की बात करें तो सिमरिया में भाजपा को 1.4 लाख वोट मिले, कांग्रेस को 66 हजार वोट मिले। छतरा में भाजपा को 1.43 लाख, कांग्रेस को 76 हजार, कोडरमा में भाजपा को 1.6 लाख वोट और सीपीआई-एमल को 62 हजार वोट मिले थे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बात करें तो चाइबासा जैसे इलाकों में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। यहां पार्टी ने एक लाख वोट हासिल किए थे, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 45 हजार वोट आए। इसी तरह से मझगांव में जेएमएम को 1.53 लाख वोट में से 85 हजार वोट मिले।

जगन्नाथपुर में भी तरह के नतीजे देखने को मिले, यहां जेएमएम को 70 हजार वोट मिले, जबकि भाजपा के खाते में 49 हजार वोट आए। मनोहरपुर में जेएमएम को 76 हजार और चक्रधरपुर में जेएमएम को 71 हजार वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+