Jharkhand Chunav: नक्सलियों के गढ़ में नए युग का उदय, वोट बहिष्कार की धमकी बेअसर, लोगों में उत्साह
Jharkhand Chunav Voting: झारखंड की 43 सीटों पर पहले चरण के तहत वोटिंग जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही है। लोग अपने मताधिकार का बढ़चढ़ कर उपयोग कर रहे हैं। इस बीच लोकतंत्र की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर नक्सल प्रभावित एरिया सोनापी से सामने आई, जहां नक्सलियों की धमकी के बावजूद गांव के लोग आगे आकर वोट डाल रहे हैं।
दरअसल, वोटिंग के बीच मनोहरपुर के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनापी में नक्सलियों ने वोट बहिष्कार की धमकी एक बैनर के जरिए दी थी। नक्सलियों ने मनोहरपुर के सारंडा जंगल में सोनापी और हतनाबुरु गांव के बीच सड़क पर एक बैनर लगा दिया, जिसमें कहा गया कि, "वोट मत दो! वोट का बहिष्कार करो!"

नक्सलियों की धमकी बेअसर, वोटर्स में उत्साह
लेकिन नक्सलियों के वोट बहिष्कार और बम धमकी भी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने से नहीं रोक सका। प्राथमिक विद्यालय सोनापी में मतदाताओं ने नक्सलियों की धमकी को दरकिनार करते हुए भारी संख्या में मतदान किया।
वोटर्स को लेकर सीईओ झारखंड ने बताया कि नक्सलियों ने पोस्टर लगाए और रास्ते में बाधा डालने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने पोस्टर और बाधाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया और सुबह 11 बजे तक, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनापी में मतदान केंद्र संख्या 25 पर 60% मतदान दर्ज किया गया।
नक्सलियों के गढ़ में नए युग का उदय
आगे बताया गया कि बरगद गढ़वा के यूएमएस हेसातु में लंबी कतारें, प्रशंसात्मक भाव और शांत मतदान बूढ़ा पहाड़ में लोकतंत्र के एक नए युग के उदय का प्रतीक है, जो कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था। लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया, जहां लोगों ने पहली बार अपने गांव में मतदान किया।
झारखंड में शांतिपूर्ण माहौल में सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। हालांकि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनापी में मतदाताओं को धमकाया है, लेकिन उसका लोगों पर कोई असर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications