Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में पहले चरण की वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 64.86% मतदान

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक 64.86% मतदान हुआ। इस दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर चल रही वोटिंग समाप्त हो गई है।

पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इलेक्शन के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन ने सुरक्षा चाक चौबंद की है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Jharkhand Chunav 2024

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Nov 13, 2024, 5:58 PM IST

झारखंड में 5 बजे तक 64.86% मतदान हुआ

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, झारखंड में पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई और शाम 5 बजे तक 64.86% मतदान हुआ।
Nov 13, 2024, 5:45 PM IST

पूर्वी सिंहभूम ईवीएम मशीन को किया जा रहा सील

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पहले चरण के मतदान के बाद पूर्वी सिंहभूम ईवीएम मशीन को सील किया जा रहा है।
Nov 13, 2024, 4:54 PM IST

Jharkhand Chunav: गोड्डा में पीएम मोदी ने कहा

Jharkhand Chunav: गोड्डा में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने झारखंड में बहनों के खातों में पैसा दिया ताकि वे पक्के घर मे रह सकें, लेकिन ये सरकार आपको पक्का घर मिलने नहीं दे रही है। ये सरकार अपनी ही कोई फर्जी कमीशन लेकर आई है ताकि इनके लोगों को कट-कमीशन मिले। आपके नल का पैसा भी जेएमएम, कांग्रेस और राजद खा गए।
Nov 13, 2024, 4:20 PM IST

Jharkhand Chunav: झामुमो-कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां उन्होंने (झामुमो-कांग्रेस) उस नेता के परिवार के सदस्य को टिकट दे दिया, जिसके घर से नोटों के ढेर मिले थे. यह आपके घाव पर नमक छिड़कने जैसा है. उन्हें लगता है कि झामुमो को कोई फर्क नहीं पड़ता." -कांग्रेस चाहे कितनी भी लूटपाट कर ले, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा! उनके इस अहंकार और भ्रम को मेरे झारखंड के भाइयों-बहनों को ही तोड़ना है।"
Nov 13, 2024, 3:49 PM IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस की सरकार अब कुछ ही दिनों की मेहमान है। जनता ने इनके तुष्टिकरण की दुकान पर ताला लगाने का निर्णय ले लिया है।
Nov 13, 2024, 3:48 PM IST

झारखंड में दोपहर तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज

झारखंड में दोपहर तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
Nov 13, 2024, 3:29 PM IST

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर 5 केस दर्ज

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा का कहना है, ''दोपहर 1 बजे तक लगभग 46.25% मतदान हुआ। भवनाथपुर में एमसीसी उल्लंघन के दो और जमशेदपुर में तीन मामले दर्ज किये गये हैं।"
Nov 13, 2024, 3:02 PM IST

'कांग्रेस नेता हमारी बहनों को गाली देते हैं', पीएम मोदी

: "हमारी संस्कृति में महिलाओं और बेटियों का कद बहुत ऊंचा है। लेकिन यहां, कांग्रेस के नेता हमारी बहनों को गाली देते हैं, उन्होंने सीता सोरेन के खिलाफ इतने आपत्तिजनक शब्द कहे। उन्हें ऐसा करने की हिम्मत कहां से मिलती है? वे जानते हैं कि उनके साथ कुछ नहीं होगा क्योंकि उन्हें JMM सरकार का संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेता आदिवासी बेटियों का अपमान करते हैं। जब भाजपा ने एक आदिवासी बेटी को भारत का राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया, तो कांग्रेस ने उसे हराने की पूरी कोशिश की। आज भी वे राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान करते हैं-पीएम मोदी
Nov 13, 2024, 3:01 PM IST

Jharkhand Chunav 2024: पत्नी साक्षी के साथ वोट डालने पहुंचे MS धोनी

Ranchi Election: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।
Nov 13, 2024, 2:50 PM IST

झारखंड में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी...

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल कहते हैं, "भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में जिस तरह से व्यवस्था की है, मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकलेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी..."
Nov 13, 2024, 2:49 PM IST

Jharkhand Chunav 2024: नक्सली खतरे के बीच वोट करने पहुंचे मतदाता

Jharkhand Assembly Election: नक्सली खतरे को नकारते हुए प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे मतदाता।
Nov 13, 2024, 2:39 PM IST

"1 बजे तक अनुमानित मतदान 46.25% है"

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा, "1 बजे तक अनुमानित मतदान 46.25% है। सबसे ज़्यादा मतदान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 53.87%, बहरागोड़ा में 53.86% और खरसावां में 53.68% रहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर में 2, जमशेदपुर में 3 मामले में FIR दर्ज की गई है।"
Nov 13, 2024, 2:20 PM IST

Jharkhand Chunav: BJP या JMM किसकी बजेगी बैंड?

Jharkhand Chunav: 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह वोट पड़े, तो BJP या JMM किसकी बजेगी बैंड?
Nov 13, 2024, 2:16 PM IST

Jharkhand Chunav Updates: दोपहर एक बजे तक 46.25% मतदान

Jharkhand Chunav Updates: दोपहर एक बजे तक 46.25% मतदान
Jharkhand Chunav Updates: दोपहर एक बजे तक 46.25% मतदान
Nov 13, 2024, 1:57 PM IST

Jharkhand Chunav: दोपहर एक बजे तक 46.25 फीसदी हुआ मतदान

Jharkhand Chunav: भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, झारखंड (चरण-1) में दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान दर्ज किया गया।
Nov 13, 2024, 1:31 PM IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या कहा?

Jharkhand Chunav: झारखंड चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या कहा?
Nov 13, 2024, 1:29 PM IST

बीजेपी नेता जयंत सिन्हा ने कहा

बीजेपी नेता जयंत सिन्हा ने कहा, "मैं एक आम नागरिक और मतदाता हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे ऐसे उम्मीदवार को वोट दें जो जनता की सेवा करता हो और क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करता हो।"
Nov 13, 2024, 1:09 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में अपना वोट डाला

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में अपना वोट डाला।
Nov 13, 2024, 12:48 PM IST

कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी: चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा, 'कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी। एनडीए गठबंधन की ही विजय होगी इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। मतदान सभी का अधिकार है।'
Nov 13, 2024, 12:28 PM IST

बरगढ़ में हो रहा मतदान

बरगद गढ़वा के यूएमएस हेसातु में लंबी कतारें, प्रशंसात्मक अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण मतदान बूढ़ा पहाड़ में लोकतंत्र के एक नए युग के उद्भव का प्रतीक है, जो कभी नक्सलियों का गढ़ था। लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया, जहां लोगों ने पहली बार अपने गांव में मतदान किया: सीईओ झारखंड
Nov 13, 2024, 12:21 PM IST

Jharkhand Chunav 2024: अबतक कहां पड़े कितने वोट? पढ़िए हॉट सीट का हाल

Jharkhand Chunav 2024: 81 में 43 सीटों पर जारी है मतदान, अबतक कहां पड़े कितने वोट? पढ़िए हॉट सीट का हाल
Nov 13, 2024, 12:17 PM IST

कौन हैं रांची से चुनाव लड़ रही प्रियंका परी?

ये मॉडलिंग सेंसेशन बड़ी हस्तियों को भिजवा चुकी जेल, कौन हैं रांची से चुनाव लड़ रही प्रियंका परी?
Nov 13, 2024, 12:05 PM IST

झारखंड में युवा, विकलांग मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि

झारखंड में युवा, विकलांग मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि।
झारखंड में युवा, विकलांग मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि
Nov 13, 2024, 12:04 PM IST

Jharkhand Chunav Updates LIVE: वोट डालने के लिए पुणे से आईं सेजल गुप्ता

LIVE: वोट डालने के लिए पुणे से आईं सेजल गुप्ता
Jharkhand Chunav Updates LIVE: वोट डालने के लिए पुणे से आईं सेजल गुप्ता
Nov 13, 2024, 12:02 PM IST

बदलाव के लिए वोट किया- छात्रा

रांची में छात्रा ने पहली बार डाला अपना वोट, कहा— बदलाव के लिए वोट किया
बदलाव के लिए वोट किया- छात्रा
Nov 13, 2024, 12:01 PM IST

Jharkhand Chunav Updates: हेमंत सोरेन ने कहा

झारखंड के मुख्यमंत्री और बरहेट से झामुमो उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने कहा, "मैं झारखंड के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना वोट डालें।"
Nov 13, 2024, 11:59 AM IST

Jharkhand Chunav Voting: सुबह 11 बजे तक 29.31% मतदान

झारखंड में पहले चरण के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 29.31% मतदान हुआ।
Nov 13, 2024, 11:59 AM IST

Jharkhand Chunav Updates: झारखंड में भाजपा के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे

Jharkhand Chunav Updates: झारखंड में भाजपा के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे
Jharkhand Chunav Updates: झारखंड में भाजपा के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे
Nov 13, 2024, 11:58 AM IST

Jharkhand Chunav Updates: झारखंड में कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे

Jharkhand Chunav Updates: झारखंड में कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे
Jharkhand Chunav Updates: झारखंड में कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे
Nov 13, 2024, 11:48 AM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वोट डालने के लिए पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+