Jharkhand Chunav 2024: 81 में 43 सीटों पर मतदान पूरा, अबतक कहां पड़े कितने वोट? पढ़िए हॉट सीट का हाल
Jharkhand Chunav Vote Percentage: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज, 13 नवंबर को 81 में से 43 सीट पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो हुआ, जो शाम 5 बजे तक जारी रहा। चुनाव प्रतिशत की बात करें तो 5 बजे तक झारखंड में कुल 64.86 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। हालांकि अभी चुनाव आयोग से अंतिम आधिकारिक आंकड़े आना बाकी है।
वहीं खरसावां में रिकॉर्ड सबसे अधिक 77.32 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि सबसे कम वोट, 51.50 प्रतिशत रांची में डाले गए। झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। मतगणना 23 नवंबर को होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम भी जारी होने हैं। बता दें, आज झारखंड चुनाव के साथ-साथ 11 राज्यों की कुल 33 लोकसभा-विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। उपचुनाव के रिजल्ट भी 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
यह भी देखें: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में 43 सीटों पर वोटिंग जारी, चेक करिए मतदान क्षेत्रों की पूरी लिस्ट

हॉट सीटों पर क्या है मतदान का हाल?
पोटका विधानसभा सीट से भाजपा ने मीरा मुंडा को और जेएमएम ने संजीव सरदार को अपना उम्मीदवार बनाया है। जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्णिमा साहू और कांग्रेस के डॉ.अजय कुमार के बीच मुकाबला है। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से जदयू ने सरयू राय और कांग्रेस के बन्ना गुप्ता मैदान में हैं।
रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के सीपी सिंह को और जेएमएम की महुआ मांझी के बीच टक्कर है। सरायकेला विधानसभा सीट पर भाजपा ने चंपई सोरेन को और जेएमएम ने गणेश महली को अपना उम्मीदवार बनाया है। घाटशिला विधानसभा सीट से भाजपा के बाबूलाल सोरेन और जेएमएम के रामदास सोरेन के बीच मुकाबला है।
भवनाथपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने भानु प्रताप शाही को और जेएमएम ने आनंद प्रताप देव को उम्मीदवार बनाया है। बड़कागांव विधानसभा सीट से भाजपा की रोशन लाल चौधरी और कांग्रेस ने अंबा प्रसाद मैदान में हैं। हटिया विधानसभा सीट से भाजपा ने नवीन जायसवाल को और कांग्रेस ने अजय नाथ शाहदेव को टिकट दिया है। कोडरमा विधानसभा सीट पर भाजपा के नीरा यादव और राजद के सुभाष यादव के बीच मुकाबला है।
इनमें सबसे ज्यादा पोटका में 72.29% मतदान हुआ है। जबकि अबतक सबसे कम वोटिंग रांची में 51.50% हुई है।
5 बजे तक कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग
बहरागोड़ा: 76.15%
बरही: 61.10%
बड़कागांव: 66.32%
बरकट्ठा: 59.10%
भवनाथपुर: 68.20%
विश्रामपुर: 62.63%
बिशुनपुर: 70.06%
चाईबासा: 68.61%
चक्रधरपुर: 66.50%
चतरा: 61.16%
छतरपुर: 60.88%
डालटनगंज: 64.82%
गढ़वा: 66.46%
घाटशिला: 70.05%
गुमला: 65.46%
हटिया: 58.20%
हजारीबाग: 57.65%
हुसैनाबाद: 59.04%
ईचागढ़: 69.00%
जगन्नाथपुर: 66.26%
जमशेदपुर पूर्वी: 56.72%
जमशेदपुर पश्चिमी: 55.95%
जुगसलाई: 64.53%
कांके: 57.89%
खरसावां: 77.32%
खूंटी: 69.53%
कोडरमा: 62.00%
कोलेबिरा: 68.62%
लातेहार: 69.70%
लोहरदगा: 73.21%
मझगांव: 69.40%
मांडर: 72.13%
मनिका: 64.15%
मनोहरपुर: 63.43%
पांकी: 65.13%
पोटका: 72.29%
रांची: 51.50%
सरायकेला: 71.54%
सिमरिया: 65.65%
सिमडेगा: 68.70%
सिसई: 71.21%
तमाड़: 67.12%
तोरपा: 67.03%
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications