ये मॉडलिंग सेंसेशन बड़ी हस्तियों को भिजवा चुकी जेल, कौन हैं रांची से चुनाव लड़ रही प्रियंका परी?
Who is Model Priyanka Pari Paswan: अपने मॉडलिंग करियर के दौरान सनसनी मचाने वाली मॉडल झारखंड विधानसभा चुनाव में ताल ठोक चुकी हैं। रांची सीट से चुनाव लड़कर प्रियंका परी पासवान चर्चाओं में हैं। मॉडलिंग के दौरान प्रियंका परी ने कई मासूम लड़कियों को जिंदगी बर्बाद होने से बचाई। ऐसे में इंडस्ट्री में होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाली अब चुनावी मैदान में आम लोगों के मुद्दों को उठा रही हैं।
मॉडलिंग से राजनीति तक के अपने सफर के लिए मशहूर परी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने 2021 में राज कुंद्रा की कंपनी पर अश्लील कंटेंट बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। अब वो राजनीति के क्षेत्र में बड़ी हस्तियों से लोहा ले रही हैं। ऐसे में जानिए कौन हैं रांची सीट से चुनाव लड़ रहीं प्रियंका परी पासवान?

परी की कहानी गुमला जिले से शुरू हुई, जहां उन्होंने उर्सुलाइन कॉन्वेंट और कार्तिक उरांव यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। 2019 में वह मॉडलिंग करने के लिए मुंबई चली गईं। हालांकि, इंडस्ट्री में गॉडफादर ना होने के चलते उनको शोषण और धोखाधड़ी का दंश झेलना पड़ा।
मॉडलिंग से अब राजनीति में एंट्री
शोषण का सामना करने के बावजूद परी ने हार नहीं मानी। उन्होंने 2020 में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर इसके खिलाफ आवाज उठाई। उनकी कोशिशों की वजह से कई प्रभावशाली लोगों को जेल जाना पड़ा, जिससे कई लड़कियों को हिम्मत मिली।
अब चुनाव में ताल ठोक चुकी प्रियंका परी पासवान का दृढ़ संकल्प उनकी इस यात्रा में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उनका मानना है कि छोटे शहरों से आने वाले लोगों को अक्सर शोषण का सामना करना पड़ता है, जब उन्हें मुंबई जैसे बड़े शहरों में सपोर्ट नहीं मिलता।
चर्चाओं में परी पासवान
अब राजनीति में कदम रखते हुए परी रांची से चुनाव लड़ रही हैं। उनकी उम्मीदवारी ने चर्चाओं को जन्म दे दिया है, क्योंकि वह मॉडलिंग से राजनीति में कदम रख रही हैं और उनका ध्यान स्थापित हस्तियों को चुनौती देने पर है।
झारखंड के चुनावी समर में परी पासवान अनोखी पृष्ठभूमि वाली उम्मीदवार के रूप में उभर रही हैं। विपरीत परिस्थितियों से पार पाने और शोषण के खिलाफ खड़े होने की उनकी कहानी वोटर्स को प्रभावित करती है, जिससे वे इस चुनावी माहौल में एक आकर्षक चेहरा बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications