'झारखंड में इस बार प्रचंड महापरिवर्तन होगा', BJP की परिवर्तन यात्रा में गरजे केशव प्रसाद मौर्य
Jharkhand Election 2024: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश भर में 'परिवर्तन यात्रा' कर रही है। झारखंड में भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' में आज रविवार (20 सितंबर) को दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे।
केशव प्रसाद मौर्य ने हजारीबाग प्रमंडल में कोडरमा और झुमरी तिलैया में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत विशाल महासभा को संबोधित किया। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राजद की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा की जीत होगी।

ये भी पढ़ें- 'भ्रष्टाचारी CM की झारखंड को जरूरत नहीं', राजनाथ ने हेमंत को घेरा, कहा- हमारे नेता घोटाले में जेल नहीं जाते
'परिवर्तन यात्रा' 20 सितंबर को शुरू हुई है और 2 अक्टूबर तक चलेगी। इसके जरिए भाजपा सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रचार करेगी।
केशव प्रसाद मौर्य बोले- झारखंड में इस बार प्रचंड महापरिवर्तन होगा
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ''झुमरी तिलैया, कोडरमा, झारखंड की परिवर्तन यात्रा महासभा में उमड़े जनसैलाब इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि झारखंड की जनता ने प्रचंड महापरिवर्तन का पक्का इरादा कर लिया है।''
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि झारखंड में बदलाव का वक्त आ गया है। यहां की जनता हेमंत सोरेन जैसे भ्रष्टाचारी सरकार से परेशान हो चुकी है। इस परिवर्तन यात्रा को मिले रहे जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है।
इस परिवर्तन यात्रा महासभा में केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और विधायक नीरा यादव शामिल हुई थीं।
ये भी पढे़ं- 'अगले 25-30 साल में घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे', अमित शाह ने झारखंड में JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना
जानिए झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बारे में?
झारखंड भाजपा ने 20 सितंबर को चुनावी राज्य में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य हेमंत सोरेन सरकार के कमियों को उगाजर करना और भाजपा की नीतियों के प्रति जनता का समर्थन प्राप्त करना है। यह यात्रा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा है।
भाजपा ने स्थानीय मुद्दों को उठाने और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताया है। इसके साथ ही पार्टी अपने सत्तारूढ सरकार के खिलाफ भी राजनीतिक हमला करने की योजना बना रही है। इस यात्रा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की थी। उसके अगले दिन 21 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे और आज केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे हैं। 2 अक्टूबर तक 81 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाली इस यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें- 'लालू, JMM और राहुल बाबा का वोटबैंक घुसपैठिए हैं', अमित शाह ने झारखंड में चुनाव से पहले किया बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications