'अगर घुसपैठिए ने आदिवासी से शादी की तो नहीं मिलेगी जमीन', अमित शाह ने झारखंड में किया वादा

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन सोमवार (11 नवंबर) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरायकेला में चुनावी सभा को संबोधित किया। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में अमित शाह ने भाजपा उम्म्दीवार और पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के लिए समर्थन मांगा।

अमित शाह ने पेपर लीक से लेकर बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा, ''पेपर लीक करने वालों को भाजपा सरकार बनने पर उल्टा लटाकर सीधा कर देंगे हम पौने तीन लाख युवाओं को नौकरी देंगे। राज्य में सबको पारदर्शी तरीके से नौकरी मिलेगी।''

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024

ये भी पढ़ें- 'सुरक्षा UP में देखिए, बहन-बेटियों को हाथ लगाने वालों का राम नाम सत्य हो जाता है', झारखंड में गरजे CM योगी

चम्पाई सोरेन को लेकर क्या बोले अमित शाह?

अमित शाह ने कहा, ''चम्पाई सोरेन जी इतने वर्षों तक वफादारी के साथ गुरु जी के साथ रहे, हेमंत जी के साथ रहे, लेकिन जिस तरीके से अपमानित करके चम्पाई जी को निकाला गया, वह सिर्फ चम्पाई सोरेन जी का अपमान नहीं है, पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। मुद्दा सिर्फ इतना था कि चम्पाई सोरेन जी ने कहा, ये भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए, वो (जेएमएम) भ्रष्टाचार बंद करने को तैयार नहीं थे।''

हमेशा कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों का अपमान किया: अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ''हमेशा कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों का अपमान किया। आजादी के बाद 75 साल तक देश में कभी कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना। मोदी जी ने पहली बार गरीब आदिवासी की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया।''

अमित शाह ने कहा, ''आज पूरा झारखंड और विशेषकर आदिवासी क्षेत्र घुसपैठ से परेशान है। हमारे चम्पाई सोरेन ने जब घुसपैठ का मुद्दा उठाया, तो हेमंत बाबू ने कहा, आप सीएम पद छोड़ दो। आदिवासियों की आबादी कम होती जा रही है, हमारी बच्चियों से शादी रचाकर जमीन हड़पने का कार्यक्रम चल रहा है।''

ये भी पढ़ें- झारखंड में अमित शाह के निशाने पर राहुल गांधी, बोले- ये वोटबैंक के लिए मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं

अमित शाह बोले- भाजपा की सरकार बना दो, हम घुसपैठ को रोक देंगे

अमित शाह ने कहा, ''मैं आपसे वादा करता हूं, भाजपा की सरकार बना दो, हम घुसपैठ को रोक देंगे। हम कानून लाएंगे कि अगर घुसपैठिए आदिवासी बच्ची से शादी करेंगे, तो भी उनकी जमीन घुसपैठियों के नाम नहीं होगी, साथ ही ली गई जमीन को वापस दिलाएंगे।''

अमित शाह बोले- 'कांग्रेस ने मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा किया है'

अमित शाह ने कहा, ''अभी-अभी कांग्रेस ने महाराष्ट्र में वादा किया है कि हम मुसलमानों को आरक्षण देंगे। अगर वो मुसलमानों को आरक्षण देंगे, तो आदिवासी, दलित व पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काट कर देना पड़ेगा। लेकिन आप चिंता मत करो, आदिवासी, दलित व पिछड़ों के आरक्षण को हम हाथ नहीं लगाने देंगे।''

ये भी पढे़ं- 'कांग्रेस-JMM वाले SC/ST, OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं', गुमला में बरसे PM मोदी

अमित शाह बोले- इंडी अलायंस कार्यकर्ताओं को करोड़पति बनाने में लगी है

अमित शाह ने कहा, ''इन्होंने (जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी) एक हजार करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला किया, 300 करोड़ रुपये का जमीन घोटाला किया, सेना की जमीन भी हड़प ली, एक हजार करोड़ रुपये का खनन घोटाला किया और हजारों ​करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया। ये घोटाले करने वाली सरकार है। एक ओर ये इंडी अलायंस खुद को अपने कार्यकर्ताओं को करोड़पति बनाने के लिए काम करती है, तो वहीं मोदी जी हमारी बहनों को 'लखपति दीदी' बनाने के लिए काम कर रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+