'कांग्रेस-JMM वाले SC/ST, OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं', गुमला में बरसे PM मोदी

Jharkhand Assembly Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिन में रविवार (10 नवंबर) को दूसरी बार झारखंड दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बोकारो के चंदनकियारी और गुमला में जनसभा की। पीएम मोदी ने गुमला में एक बार फिर रोटी, माटी और बेटी की सुरक्षा का नारा दिया। पीएम मोदी ने यहां भी कहा कि कांग्रेस, लोगों को जातियों में बांटना चाहती है, इसलिए हम एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे।

गुमला में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस-JMM वाले झारखंड में नदी, नाला, पहाड़ सब बेचने में लगे हैं। इनके नेताओं ने तो बालू की तस्करी करके महल खड़े कर दिए। ये लोग तो जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में भी घूस ले रहे हैं।'' पीएम मोदी ने कहा, ''आपका एक-एक वोट विकसित झारखंड-विकसित भारत के निर्माण को गति देगा।''

Jharkhand Assembly Election 2024

ये भी पढ़ें- 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे', PM मोदी ने कांग्रेस-JMM पर लोगों को जातियों में बांटने का लगाया आरोप

PM मोदी ने कहा- ये लोग SC/ST, OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं

पीएम मोदी ने कहा, ''भाजपा-NDA की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है। इसी रास्ते पर चलकर, झारखंड विकसित होगा, भारत विकसित होगा।''

पीएम मोदी ने कहा, ''JMM और कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही हैं। कांग्रेस जानती है कि आदिवासी, ओबीसी, दलित बाहुल्य वाले राज्यों में वो इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां ये समाज एकजुट हो गया। इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार हमारे SC/ST और OBC समाज की एकता को तोड़ना चाहता है। ये लोग SC/ST और OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं।''

ये भी पढ़ें- 'हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे', PM मोदी ने JMM-कांग्रेस की सरकार को दिखाया आईना!

पीएम मोदी ने कहा कि अगर झारखंड में भाजपा सत्ता में आती है तो झामुमो-कांग्रेस द्वारा बनाए गए सभी 'पेपर-लीक माफिया' और 'भर्ती माफिया' को निशाना बनाया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा हजारों युवाओं को बिना किसी 'खर्ची-पर्ची' के रोजगार देगी, ठीक वैसे ही जैसे पार्टी ने हरियाणा में किया।

PM मोदी की रैली में उमड़ा जनसैलाब

पीएम नरेंद्र मोदी की गुमला रैली में भारी जनसैलाब देखने को मिला है। वनइंडिया हिंदी के रिपोर्टर ने जानकारी दी कि पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए हजारों की संख्या में गुमला रैली में लोग जुटे थे। वहीं 'स्टील सिटी बोकारो' में पीएम मोदी के स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: जानिए क्यों मुस्लिम मतदाता का हेमंत सोरेन की पार्टी JMM की ओर है झुकाव?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+