Jharkhand: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे दिल्ली, कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे से करूंगा शिष्टाचार मुलाकात
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जेएमएम-कांग्रेस विधायकों के मध्य नाराजगी की ख़बरों पर जल्द ही हल निकलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कांग्रेस के 17 में से 12 विधायकों की रांची में सीक्रेट मीटिंग हुई है। इधर सीएम चंपाई सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। उनके साथ जेएमएम के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य और विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी दिल्ली गए हैं।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने एक बयान में कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के भीतर की बात है। दल के भीतर बात होते रहती है,नाराजगी की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के टूटने और सरकार के खतरे में आने जैसी कोई बात नहीं है,हमे कोई डर नही है। चंपई सोरेन ने बताया कि वह रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे शिष्टाचार भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली गए हैं। वह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के दौरान झारखंड कांग्रेस विधायकों की नाराजगी को दूर करने समेत लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना हैं।
यह भी पढ़ें चंपई सोरेन सरकार में मंत्री बने बन्ना गुप्ता, कहा- मिलकर झारखंड के उत्थान के लिए करेंगे काम












Click it and Unblock the Notifications