चंपई सोरेन सरकार में मंत्री बने बन्ना गुप्ता, कहा- मिलकर झारखंड के उत्थान के लिए करेंगे काम
Jharkhand News: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने अपनी नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। कांग्रेस विधायक के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया था और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जनता की भलाई , जनाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बहुत सारी योजनाएं लाई थी, अब नए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के नेतृत्व में उन सारी योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे।

कांग्रेस के भीतर उठ रहे विरोध के स्वर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कौन विरोध कर रहे हैं यह मैं नहीं जानता हूं। हमारी पार्टी आंतरिक लोकतंत्र की पार्टी है और सभी लोग मिलकर झारखंड के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम 4 बजे चंपाई कैबिनेट का विस्तार हुआ था । झामुमो और कांग्रेस के 8 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली थी । इसमें बन्ना गुप्ता भी शामिल थे। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग भी सौंप दिए गये थे। बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
यह भी पढ़ें झारखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम चंपई सोरेन ने अपने पास रखे गृह और दो अन्य विभाग












Click it and Unblock the Notifications