झारखंडः बोकारो में मिले कोविड-19 के 5 नए मरीज, राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में कोविड-19 के 5 नए मरीज सामने आए हैं। इन नए पांच मरीज के मिलने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 308 हो गई है। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने जानकारी दी है। झारखंड में बुधवार को मिले 42 नए मरीजों में से ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं। गढ़वा में 18 नए केस के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है। इनमें से 3 ठीक हो चुके हैं, फिलहाल कोरोना के 44 सक्रिय मामले जिले में हैं। कोरोना केस के मामले में गढ़वा राजधानी रांची से काफी आगे निकल गया है।

jharkhand bokaro 5 new covid 19 case

रांची में अब तक 105 कोरोना के मरीज मिले हैं, जिनमें से अबतक 90 ठीक हो चुके हैं। सिर्फ 15 केस एक्टिव हैं। वहीं गिरिडीह में सात दिनों के बाद बुधवार को कोरोना के एक साथ पांच नए मरीज मिले। इनमें दो जमुआ प्रखंड के रहने वाले हैं। दो पीरटांड़ और एक कबरियाबेरा का निवासी है। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इस मामले की पुष्टि की है। वहीं कोडरमा में भी कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से चंदवारा प्रखंड में तीन एवं जयनगर प्रखंड में दो मरीज पाये गये हैं।

चंदवारा प्रखंड के दोनों संक्रमित महाराष्ट्र से एवं जयनगर के दोनों मरीज सूरत से वापस आए थे। कोडरमा जिले में अब संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। जमशेदपुर में मिले 9 पॉजिटिव में से छह गोविंदपुर के एक ही परिवार के सदस्य हैं। बाकी तीन एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं। गोविंदपुर के सभी कोरोना पॉजिटिव 10 मई को दिल्ली से लौटे थे। चार दिनों तक क्वारंटाइन में रहने के बाद 14 मई को इन्हें एमजीएम के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। तीन अन्य पॉजिटिव में एक बेंगलुरू से 13 मई को और दूसरा मुंबई से 18 मई को आया। मुंबई से ही 16 मई को आई एक महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+